खबरेंदेवरिया

चिंताजनक : देवरिया में दो साल में सड़क हादसों में 279 लोगों की मौत, 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, डीएम ने निवासियों से की ये अपील

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
-सड़क सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश
-राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को शीघ्र करें चिन्हित: डीएम

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट चिन्हित होंगे
जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) चिन्हित करने और यातायात संकेतकों को यथास्थान लगाने के लिए कहा, जिससे सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण किया जा सके। डीएम ने सीओ सिटी, एआरटीओ तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को तहसीलवार ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

दो साल में इतने हादसे हुए
वर्तमान में जनपद में दुर्घटना की बहुलता वाले कुल 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। वर्ष 2020 में जनपद में कुल 339 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें 147 लोगों की मृत्यु हुई। वर्ष 2021 में 332 सड़क हादसे दर्ज किए गए और उनमें 132 लोगों की मृत्यु हुई।

संकेतक लगाए जाएंगे
जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर हॉटस्पॉट पॉकेट्स चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक होती है, वहां विभिन्न प्रकार के जागरूकता संकेतकों के जरिए वाहन चालकों को सचेत किया जाए। उन्होंने कहा कि घुमावदार मोड़ पर इंडिकेटर अवश्य लगाया जाए। सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान के तहत रोड सेफ्टी आइकॉन्स को प्रोत्साहन देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाए लोग
डीएम ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

1033 या 108 डायल करें
उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, डीआईओएस विनोद कुमार राय, एआरएम रोडवेज ओपी ओझा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh

Deoria News : मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Satyendra Kr Vishwakarma

मनमौजी ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित : देवरिया डीएम के आदेश पर तत्काल हुआ एक्शन, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा डीएम का पदभार संभाला : सुहास एलवाई की हुई विदाई

Satyendra Kr Vishwakarma

जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ : लोक कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने…

Sunil Kumar Rai

PMMY : मोदी सरकार की मुद्रा योजना से 34 करोड़ नागरिकों को मिला लाभ, केंद्रीय वित्त मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!