खबरेंदेवरिया

कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को मिला प्रशिक्षण : हर प्लेटफॉर्म की दी गई जानकारी, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Deoria News : भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद देवरिया के विकास भवन के गाँधी सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसके माध्यम से उपस्थित संचालकों को सीएससी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सर्विसेज के बारे में कैसे कार्य करना है, उसके विषय में जानकारी दी गयी। इस बैठक में सीएससी से जुड़े हुए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिओं के साथ-साथ 150 से अधिक केंद्र संचालकों ने प्रतिभाग किया।

राज्य मुख्यालय लखनऊ से आए राज्य सीएससी के वरिष्ठ प्रबंधक दिव्यदर्शन उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ दे कर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार का स्वागत किया। उसके बाद सीएससी से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों के संदर्भ में केंद्र संचालकों को दिव्यदर्शन उपाध्याय, बैंकिंग से अश्वनी शुक्ला, ई स्टोर से जगदम्बिका पाण्डेय तथा स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मौर्या ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया।

जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत, बिजली बिल, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, बैंकिंग सेवा, आधार सेवा, डॉक मित्र, डीजीपे, आईआरसीटीसी, लेबर रजिस्ट्रेशन, गैस बुकिंग, एमएटीएम तथा एनपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी से मिलने वाले कमीशन के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा इन सेवाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

इस मौके पर बजाज टीवीएस क्रेडिट से सिद्दार्थ सिंह, एचडीएफसी बैंक से रितेश ने भी संचालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव ट्रेनिंग करा कर विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी। जिसमें जनपद के 150 से अधिक संचालकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने आये सभी संचालकों को निर्देशित करते हुए ये अपील की कि सभी संचालक अपने पंचायत के शेष सभी लाभार्थियों का आयुष्मान भारत में पंजीकरण में सहयोग करें और अधिक से अधिक लोगो को इस योजना का लाभ दें।

Related posts

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम : देवरिया में 61 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुए 5 लाख, 75 लोगों को मिली घरौनी

Sunil Kumar Rai

निपुण लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे एनजीओ और उत्कृष्ट शिक्षक : 10 दिसंबर तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

Sunil Kumar Rai

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

यूपी नगर पालिका परिषद चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी : जानें गोरखपुर मंडल सहित सभी सीटों का हाल

Swapnil Yadav

मुख्यमंत्री योगी का आदेश : क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार नए हाट पैठ और मंडियों का हो निर्माण, किसानों को मिले ये सहूलियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!