खबरेंदेवरिया

मनरेगा का हाल : 100 दिन का रोजगार देने में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, सदर के 50 और सलेमपुर के 35 गांवों में बंद कार्य, कारण बताओ नोटिस जारी

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक सोमवार को समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आयोजित समीक्षा बैठक मे आवश्यक निर्देश दिये।

पिछड़े ये ब्लॉक
प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्यों को प्रारम्भ कराये जाने व श्रमिकों को नियोजित किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड देवरिया सदर में 50, लार में 36, सलेमपुर में 35, रामपुर कारखाना में 28, बैतालपुर में 25, पथरदेवा में 25, भाटपाररानी में 23, भटनी में 16, भागलपुर में 13 एवं बरहज में 12 ग्राम पंचायत मे कार्य नहीं चलने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आज ही समस्त ग्राम पंचायतों मे कार्य प्रारम्भ कराते हुए कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को नियोजित करें।

संख्या बढ़ाएं
इसी प्रकार चल रहे कार्यों पर विकास खण्ड लार बैतालपुर गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, देवरिया सदर, भागलपुर, पथरदेवा एवं भुलअनी में जनपद के औसत से कम श्रमिक नियोजित पाये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए चल रहे कार्यों पर श्रमिकों की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

पिछड़े ये ब्लॉक
कार्य की मांग के सापेक्ष उपलब्ध कराये गये रोजगार में विकास खण्ड भागलपुर, गौरीबाजार, बरहज,।लार, भलुअनी, भाटपाररानी एवं भटनी में जनपद के औसत से कम श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। सीडीओ ने कहा कि कार्य की मांग करने वाले शतप्रतिशत श्रमिकों को चल रहे कार्य पर नियोजित करना सुनिश्चित करे।

नोटिस देकर मांगा जवाब
योजनान्तर्गत कार्य कर रहे परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में जनपद के लक्ष्य 29017 के सापेक्ष मात्र 1419 परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया है। इसमें विकास खण्ड बरहज लार, पथरदेवा, भागलपुर में भी कम परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत की गयी।

वेतन रोका जाएगा
उन्हें निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक जनपद के औसत से कम परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध 50 से कराये जाने पर सम्बन्धित विकास खण्ड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का माह सितम्बर का मानदेय अवरूद्ध कर दिया जायेगा।

अधूरे कार्य पूर्ण कराएं
पूर्व के वर्षों के अधूरे कार्यों को पूर्ण किये जाने में विकास खण्ड भागलपुर, बरहज, सलेमपुर, लार, देवरिया सदर में जनपद के औसत से भी कम कार्य पूर्ण किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि आवश्यक रणनिति बनाते हुए पूर्व के वर्षों के अपूर्ण कार्य को पूर्ण करायें।

इन बिंदुओं पर दिए आदेश
योजनान्तर्गत अन्य बिंदु में जॉब कार्ड का सत्यापन, 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य स्थल पर एनएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किये जाने, योजनान्तर्गत कराय जा रहे कार्य पर समयान्तर्गत भुगतान किये जाने, समस्त सक्रिय जॉब कार्ड धारक को आधार से जोड़े जाने, चल रहे कार्य का निरीक्षण किये जाने एवं श्रमांश पर रिजेक्टेड धनराशि का शतप्रतिशत भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

डीएम ने की पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा : देवरिया में 493881 बच्चों को दी जाएगी खुराक, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती के फ्री हेल्थ कैंप में पहुंचीं पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडे, सैकड़ों लोगों का हुआ इलाज

Rajeev Singh

DEORIA : 1 सितंबर को देवरिया में होगी पेड़ों की नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

आईएमएस नोएडा में जुटेंगे देश के 40 बड़े स्कूलों के प्रिंसिपल : इस खास आयोजन में सीखेंगे ये गुर

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!