खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : लार युवा मोर्चा ने धिक्कार यात्रा निकाल प्रशासन-प्रतिनिधियों को जगाया, पिंडी तक तुरंत सड़क निर्माण की मांग की

Deoria news : लार युवा मोर्चा (Lar Yuva Morcha) ने रविवार को लार से पिंडी तक धिक्कार यात्रा निकालकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। समाज सेवी संस्था ने इस सड़क के जल्द निर्माण की मांग की। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और आम लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

टूटी है सड़क

दरअसल लार पिंडी मार्ग सालों से पूरी तरह खस्ताहाल है और गड्ढे में तब्दील हो गया है। करीब 5 किलोमीटर के इस मार्ग पर लाखों लोग सफर करते हैं। बार – बार मांग के बावजूद जिला प्रशासन और प्रतिनिधियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही। आम लोग भी सोशल मीडिया और प्रतिनिधियों से भेंट कर इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग करते रहे हैं। सालों अभी जाने के बावजूद अब तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

सोए प्रशासन को जगाना है

सड़क बनाने की मांग और जनप्रतिनिधियों- प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ समाज सेवी संस्था लार युवा मोर्चा ने आज लार से लेकर पिंडी के पिपरा चौराहे तक धिक्कार यात्रा निकालकर प्रतिनिधियों- प्रशासन को जगाया। संस्था के संरक्षक डॉ मनीष कुशवाहा ने कहा कि सालों से सड़क टूटी है। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बार-बार मांग के बावजूद प्रशासन और प्रतिनिधि इस सड़क का निर्माण नहीं करा रहे। इससे रोजाना लोगों को आवागमन में असुविधा होती है।

तुरंत निर्माण कराया जाए

संस्था के संयोजक प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह दुखद है। लोगों की सुविधाओं के लिए चुने गए जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। धिक्कार यात्रा के जरिए हमने उन्हें जगाने की कोशिश की है। हमारी मांग है कि लार से पिंडी तक की सड़क का तुरंत निर्माण कराया जाए, ताकि इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिले।

ये रहे शामिल

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक डॉ मनीष कुशवाहा, संयोजक प्रियेश नाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष आलिम लारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ सदस्य राणा प्रताप सिंह, सभासद महफूज लारी, मारूफ अंसारी, महासचिव सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी अश्विन कुमार, सचिव ऋतुराज सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा, अविनाश पाण्डेय, अमर श्रीवास्तव, राजू लारी, शिव प्रताप सिंह, शिव मौर्या, राकेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में 2 दिन लगेगा रोजगार मेला : इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Rajeev Singh

डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुपरेखा : बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी, मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान, पढ़ें पूरा प्रोग्राम

Satyendra Kr Vishwakarma

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

डीएम की चेतवानी : स्कॉलरशिप से छूटा एक भी छात्र तो संस्थान और अधिकारियों पर गिरेगी गाज, इन विद्यालयों को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

Holi 2022 : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

हादसे में देवरिया के एक परिवार के 6 लोगों की मौत : समय से मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!