खबरेंखेल

Robin Uthappa : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास, आखिरी बार साल 2015 में खेलने का मिला था मौका

New Delhi : भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम (2007) के सदस्य पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बुधवार को ‘भारतीय क्रिकेट’ के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा की। रॉबिन आखिरी बार भारत के लिए वर्ष 2015 में क्रिकेट खेले थे। बुधवार को 36 वर्षीय उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संन्यास की जानकारी की।

संन्यास लेने का फैसला लिया

उथप्पा ने कहा, ‘‘ अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। सभी अच्छी चीजों का हालांकि अंत होता है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।’’

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दायें हाथ के इस बल्लेबाज कहा, ‘‘मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए 20 साल हो गए हैं, और अपने देश और राज्य (कर्नाटक) का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उतार-चढ़ाव भरी यह अद्भुत यात्रा शानदार रही है। इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने का मौका दिया।’’ भारतीय क्रिकेट से संन्यास के साथ ही वह अन्य देशों की लीग क्रिकेट में खेलने के लिए मुक्त हैं।

इतने मैच खेले

उथप्पा ने 2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। भारत के लिए उन्होंने 46 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए। उथप्पा ने प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाये है।



दो आईपीएल ट्रॉफी हैं

उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है। वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्य थे।

Related posts

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए 30 अगस्त तक होगा सेल्फ असेसमेंट : अगले महीने होगी समीक्षा, जानें क्या है सरकार का लक्ष्य

Shweta Sharma

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को वापस मिलेगा पैसा ! डीएम ने की पहल, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : न्यायाधीश और अफसरों ने जाना राजकीय बाल गृह तथा खुला आश्रय गृह का हाल, जानें क्या मिला

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : कुशीनगर में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी- जब कानून का राज होता है तो…

Sunil Kumar Rai

आखिर कब होगी डीएम नेहा जैन के खिलाफ कार्रवाई? लोगों ने सरकार पर उठाए सवाल

Abhishek Kumar Rai

‘आगामी चुनावों में हार के डर से भाजपा करा रही मोबइल हैक’ : केंद्र सरकार पर जम कर बरसे रामाशीष राय, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!