खबरेंदेवरिया

Deoria news : सनातन सेना ने अब तक मंदिरों में लगाए 400 से अधिक पौधे, 11 सितंबर को देवरहा बाबा तपो आश्रम में करेंगे पौधा रोपण

Deoria news : सनातन सेना हर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में वृक्ष एवं पौधारोपण का अभियान चला रही है। उसने अब तक 400 से अधिक वृक्ष एवं पौधे विभिन्न मंदिरों में लगाए हैं। उनका उद्देश्य मन्दिरों की दिव्यता व उसकी प्राकृतिक सौंदर्यता को प्रखर करना है।

संरक्षित भी करते हैं

सनातन सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमांशु मिश्र बताते हैं कि 14 मार्च 2021 से निरंतर हर रविवार पौधे रोपित किये जा रहें हैं। हमारा उद्देश्य केवल पौधों को लगाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनको संरक्षित करने के दिशा में लगे हुए पौधों को जैविक खाद व कीटनाशक भी उपलब्ध कराना है।

कभी रुके नहीं

अपने सनातन सेवकों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हिमांशु ने कहा कि कई बार परिस्थिति या मौसम अनुकूल न होने के बावजूद भी सनातन सेवक पौधरोपण के क्रम को जारी रखते हैं। मन्दिर के पवित्र व दिव्य प्रांगण में पौधों को रोपित करना अपने आप में अनिर्वचनीय सुख है।

देवरहा बाबा के आश्रम में करेंगे पौधारोपण

उन्होंने कहा कि हम सभी इस निरंतरता को बनाये रखते हुए इस क्रम को आगे भी जारी रखेंगे। 76 हफ्तों में 400 से अधिक पौधे रोपित करने के पश्चात सनातन सेना का अगला लक्ष्य देवरहा बाबा का तपो आश्रम है, जहां 11 सितम्बर को पौधरोपण किया जाएगा।

Related posts

जरूरी खबर : पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के आवेदक करें ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा एप्लीकेशन

Abhishek Kumar Rai

यूपी में सभी शिक्षक भर्ती आयोग होंगे एकीकृत : सिर्फ एक कमीशन करेगा सभी रिक्रूटमेंट, कराएगा UPTET

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : ‘बालू-मोरम और गिट्टी की कीमतें रहें नियंत्रित,’ कालाबाजारी करने वालों पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें कैसे चरणवार मिली ये ऐतिहासिक सफलता और अन्य देशों का हाल

Shweta Sharma

भारत की दृष्टि महिला और पुरुष को एक समान देखती है : नरेंद्र ठाकुर

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!