खबरेंदेवरिया

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Deoria News : जनपद देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से देवरिया से गुजरात तक मातम मचा है। गांव के लोग भी गमगीन हैं।

जानकारी के मुताबिक जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के भिसवा गांव के रहने वाले गंगेश निषाद (45 वर्ष) पुत्र महंगू बुधवार की दोपहर गांव के पास से गुजर रही छोटी गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास मौजूद लोग तुरंत नदी किनारे पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मृतक गंगेश निषाद गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो शादियां हुई हैं। एक पत्नी गुजरात में और दूसरी गांव में रहती है। मृतक हाल ही में गांव आया था।

पति के मौत की खबर मिलते ही गुजरात में पत्नी उर्मिला और गांव रहने वाली दूसरी पत्नी देवंती बच्चों के साथ बेसुध रोने लगे। करीबी उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं। तरकुलवा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

डीएम ने सहायक पंचायत विकास अधिकारी लार का वेतन रोका : आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर होने पर लिया एक्शन

Rajeev Singh

डीएम की जांच में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित : हुआ ये एक्शन, इन कार्यालयों में चला चेकिंग अभियान

Sunil Kumar Rai

देवरिया कुष्ठ कार्यालय का हाल : हस्ताक्षर कर गायब मिले 4 कर्मचारी, सीडीओ ने की सख्त कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन नमकीनः डीआरआई ने 500 करोड़ की कोकिन पकड़ी, ऐसे लाई गई थी इंडिया

Sunil Kumar Rai

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद : इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, इस वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!