खबरेंदेवरिया

Deoria news : देवरिया के 8 ब्लॉक में अब तक नहीं शुरू हुए गौ आश्रय स्थल, मुख्य विकास अधिकारी ने मांगा जवाब

-सीडीओ ने की पशुपालन विभाग की विभागीय समीक्षा

-जनपद के 08 विकास खण्ड के बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर जमीन का चिन्हांकन कर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करने का दिया निर्देश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पशुपालन विभाग देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक गांधी सभागार विकास भवन, देवरिया में आहूत की। बैठक में निराश्रित गोवंश, अस्थाई गो आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केन्द्र, ग्रीष्म / सूखे में गोवंश के लिए किये गये प्रबन्ध तथा भूसे चारे की व्यवस्था को समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

गौ आश्रय स्थल नहीं है

जनपद के 8 विकास खण्ड भलुअनी, रुद्रपुर, देवरिया सदर, गौरी बाजार, लार, बरहज, देसही देवरिया एवं बनकटा में गो आश्रय स्थल संचालित नहीं हैं। इसके क्रम में समबन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जमीन का चिन्हांकन कर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करने के लिए निर्देशित किया गया।

जवाब मांगा

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गो आश्रय स्थलों की जांच करें तथा उनमें पायी गयी कमियों का निराकरण किया जाए। विगत 3 माह से चिकित्सा में कम प्रगति करने वाले पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं इस माह में 3 कम प्रगति करने वाले पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

लाभार्थियों को दें

समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) को निर्देशित किया गया कि सहभागिता योजनान्तर्गत एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक गो आश्रय स्थल से 4-4 पशुओं को लाभार्थियों का चयन करते हुए उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

जनता दर्शन लाया बीटेक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात : डीएम की पहल पर जमा हुई फीस

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 700 लोगों की समस्याएं : इन पीड़ितों को पूरी आर्थिक सहायता देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!