खबरेंदेवरिया

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी, गजल विधाओं में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ठ गायक को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को 5 लाख रुपये नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इसके लिये जनपद के पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 20 जुलाई तक संस्कृति निदेशालय, उप्र लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है।

सम्मानित किया जाता है

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को, जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठ आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जाता है।

ये है पात्रता की शर्तें

जिलाधिकारी ने बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए पात्रता के संबंध में बताया कि महानुभाव उप्र का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उप्र होना चाहिये। कलाकार की उम्र 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा, न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये। 

Related posts

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

जरूरी खबर : डायबेटिक पेशेंट को अब जनऔषधि केंद्रों में मिलेंगी सीटाग्लिप्टिन कम्बिनेसंस, बेहद सस्ती कीमतों पर रहेगी उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : 15 करोड़ निवासियों को मुफ्त राशन योजना की अवधि बढ़ी, अब इस महीने तक मिलेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

उसरा बाजार ग्राम चौपाल में सीडीओ का एक्शन : तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav

9 महीने में कटे 43 हजार चालान : इसके बावजूद हुए 300 से अधिक सड़क हादसे, डीएम ने सख्ती बरतने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!