खबरेंदेवरिया

जनता दर्शन लाया बीटेक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात : डीएम की पहल पर जमा हुई फीस

Deoria News : जिलाधिकारी का जनता दर्शन कार्यक्रम बीटेक की एक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। धनाभाव के कारण उसकी फीस जमा नहीं हो पा रही थी। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया और देखते ही देखते जनसहयोग से उसकी फीस जमा हो गई।

भागलपुर ब्लाक निवासी आरपी यादव की पुत्री रिया (परिवर्तित नाम) मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की छात्रा है। पिता आरपी यादव की माली हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है।

हाई स्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा रिया के द्वितीय वर्ष के फीस 1.32 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पिता ने कई जगह प्रयास कर लिया था, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

गत बुधवार को आरपी यादव ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया और उनके आर्थिक स्थिति की जांच कराई जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनसहयोग के माध्यम से रिया की फीस जमा करा दी।

जिलाधिकारी की पहल पर हुई मदद के लिए पिता आरपी यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दर्शन में आए थे और जिलाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनता दर्शन शासन की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि जनता दर्शन में आने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुँचाई जाए। इसी क्रम में जनसहयोग के माध्यम से उनकी मदद की गई है।

Related posts

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

रामराज्य की नीव हैं सरकार की लोकहित की योजनाएं : मुख्यमंत्री योगी

Rajeev Singh

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh

जनपद के नए एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने संभाली कमान: जनसुनवाई और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश की परीक्षा आयोजित : देवरिया में इतने छात्रों ने दिया एग्जाम

Swapnil Yadav

जी-20 से पहले भिखारी मुक्त होगी काशी : अभियान में जुटी योगी सरकार, बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!