खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : किसान परिवार की अर्चना ने किया देवरिया का नाम रोशन, डिस्कस थ्रो में हासिल किया दूसरा स्थान

Deoria News : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Athletics Federation of India) की तरफ से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम प्रयागराज (MNNIT Stadium) में चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत डिस्कस थ्रो के बालिका वर्ग के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में देवरिया जनपद के तहसील भाटपाररानी की छात्रा अर्चना यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर देवरिया जनपद और भाटपाररानी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बीए की छात्रा है

इसके पहले भी अर्चना यादव ने विद्यालय स्तरीय जनपद, मंडल और प्रदेश स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अर्चना बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी से इंटर परीक्षा पास करने के बाद वर्तमान में मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी में बीए की छात्रा हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी

वह शुरू से ही बीआरडी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी और उसके प्रशिक्षक बिपिन बिहारी चंद यादव के सानिध्य एवं निगरानी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं और सफलता अर्जित की हैं। अर्चना ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने प्रशिक्षक को देते हुए बताया कि उनका लक्ष्य प्रदेश और देश स्तर पर प्रथम स्थान लाना है। इसके लिए वह पूरे जोशखरोश से तैयारी में जुटी हुई हैं।

सफलता दिलाई है

अर्चना यादव तहसील क्षेत्र के ग्राम मठ दनउर के एक साधारण परिवार की छात्रा है। उनके पिता सुधाकर यादव एक साधारण किसान हैं। परंतु अर्चना के जज्बे और जुनून ने उसे यह सफलता दिलाई है।

उज्जवल भविष्य की कामना की

जनपदीय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव शिवानंद नायक, क्रीड़ा प्रभारी प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, रामशरण यादव, राजेश राय, अजीत पटेल, जितेंद्र यादव, पारसनाथ यादव, सत्यम मिश्रा, केके गुप्ता आदि ने इस सफलता पर अर्चना यादव और उसके प्रशिक्षक विपिन बिहारी चन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

देवरिया में 43 कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर : इस वजह से डीएम ने लिया एक्शन, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार : इस काम में लाई जाएगी तेजी, तीसरी किस्त हुई जारी

Rajeev Singh

DEORIA : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने नीरज शर्मा को मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma

विदाई : 35 साल तक बेहतरीन सेवा देने के बाद रिटायर हुई INS सिंधुध्वज, जानें क्यों खास थी यह पनडुब्बी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!