खबरेंदेवरिया

आधार में ढिलाई पर डीएम सख्त : सीएससी और पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गुरुवार को आधार से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने एवं नए आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है।

ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के लिए 191 किट एक्टिव हैं, जिनके माध्यम से विगत एक माह में 6,015 लोगों का नया आधार कार्ड बनाया गया। 21,792 लोगों ने अपना आधार संबंधित डाटा अपडेट भी कराया।

जिलाधिकारी ने सहज जन सेवा केंद्र तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के आधार बनाने के कम औसत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इनके जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो चुके हैं, तो अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

लोकल लेवल गाइड्स का होगा प्रशिक्षण : यह संस्थान कराएगा, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swapnil Yadav

Deoria News : गौरीबाजार में आधा दर्जन अफसरों को नोटिस, एक को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी, जानें वजह

Rajeev Singh

यूपी में 111 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश : इन जिलों में खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : वरिष्ठ अफसरों से मिला भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा और बनी ये सहमति

Satyendra Kr Vishwakarma

आजमगढ़ : जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, आजम खान की जल्द रिहाई का जताया भरोसा, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!