खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में किशोर से कुकर्म करते सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, केस दर्ज

Deoria News : देवरिया में ग्रामीणों ने पुलिस के एक जवान को 10 वर्ष के किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने सिपाही की जमकर पिटाई की और बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्चे के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुनसान जगह ले गया
घटना देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र (Tarkulwa Thana) की है। आरोप है कि बिहार पुलिस (Bihar Police) में तैनात आरोपी सिपाही जयप्रकाश रावत गुरुवार की देर शाम 10 साल के किशोर को अपनी बाइक पर बैठा कर छोटी गंडक नदी (Chhoti Gandak River) के किनारे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

ग्रामीणों ने पकड़ लिया
किशोर ने इसका विरोध किया। किशोर के चिल्लाने की आवाज खेत की तरफ से लौट रही महिलाओं ने सुनी और शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने चारों तरफ से घेर कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को थाने लाई।

केस दर्ज हुआ
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित किशोर के चाचा की शिकायत पर आरोपी सिपाही जयप्रकाश रावत के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

यूपी में चालकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन : 3 महीने में 18 सेफ सिटी वाला पहला राज्य बनेगा, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

सलेमपुर में अभिनेता रवि किशन का हुआ जोरदार स्वागत : एमपी रविंद्र कुशवाहा संग दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा

Sunil Kumar Rai

6 लेन होगा Gorakhpur-Lucknow Expressway : शहर को जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के बनेंगे, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : दो बच्चियों को नदी में फेंक फरार हुई मां, एक का शव बरामद, एसपी संकल्प शर्मा ने गांव जाकर लिया जायजा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!