खबरेंदेवरिया

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा युवा मोर्चा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम

Deoria News : संपूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा देवरिया ने गुरुवार को औरा चौरी स्थित कार्यालय पर बैठक की।

कार्यक्रम को सफल बनाएंगे

बैठक के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी (Anubhav Dwivedi) ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केवल चुनाव में ही नहीं संगठन और सरकार के सभी कार्यक्रमों में जिस तरह से आगे रहते हैं, उसी तरह से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी आगे रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे।

तिरंगा यात्रा निकालेंगे

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पुरुषार्थ सिंह (Purusharth Singh) ने कहा कि 9-11 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करेंगे। 11-13 अगस्त तक हर वार्ड, हर गांव में प्रभात फेरी निकालेंगे तथा 13-15 अगस्त तक हर घर पर झंडा फहराने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

इन्होंने किया संबोधित

बैठक को प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय, क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे, दिलीप मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण प्रताप मल्ल एवं संचालन प्रशांत कुमार तिवारी ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही, मीडिया प्रभारी भाजपा  अम्बिकेश पाण्डेय सहित युवा मोर्चा के अभिमन्यु सिंह अनुपम सिंह, सुधांशु, रंजन मिश्र, रंजीत सिंह विशेन, अंकित मणि, जयदीप मणि, शिवम गुप्ता, अश्वनी सिंह दीपू, आदित्य मणि, अजीत भारती, राम प्रवेश पटेल, आदित्य मणि, धीरज सिंह, प्रीतम गुप्ता, आशुतोष मणि त्रिपाठी, सूर्या श्रीवास्तव, सुशांत तिवारी और राहुल राय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 18 केंद्रों पर वनरक्षक परीक्षा में लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ एग्जाम

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : नोएडा के डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवार्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस बने, सीएम योगी ने ऐसे दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने कैबिनेट संग देखी ‘दी केरला स्टोरी’ : यूपी में पहले से लागू धर्मांतरण रोधी कानून, अब तक 855 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : श्रमिकों की मदद के लिए गांवों में लगेगा कैंप, देखें किस ग्राम पंचायत में कब आएंगे अधिकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : भाजपा से गठबंधन पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!