खबरेंदेवरिया

तैयारी : देवरिया के सभी उर्वरक बिक्री केन्द्रों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन, सीडीओ ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (उर्वरक अनुभाग) ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान (PM Gati Shakti – National Master Plan) के अन्तर्गत कृषि विभाग से सम्बन्धित जनपद के समस्त निजी एवं सहकारिता क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों से सम्बन्धित डाटा को लिंक किए जाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर सूचना मांगा है।

उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्रों से डाटा को यूनीकोड (अंग्रेजी) व एक्सेल शीट पर अक्षांश व देशान्तर (Latitude and Longitud) के साथ प्रत्येक रिटेलर के उर्वरक बिक्री केन्द्र की फोटो, जिस पर बिक्री केन्द्र का नाम व पता प्रदर्शित हो को एक्सेल फार्मेट पर 03 दिवस के अन्दर प्रत्येक दशा में जिला कृषि अधिकारी देवरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

देवरिया में इस दिन से शुरू होगा ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rajeev Singh

कारोबार : जीएसटी काउंसिल की बैठक में बदलेगा टैक्स स्लैब, इन उत्पादों पर मिलेगी रियायत

Abhishek Kumar Rai

पुलवामा हमला : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, ऐसे किया गया याद

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, इन इलाकों में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही 50 लाख, आवेदन करने से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज, पढ़ें शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!