खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित, कोला गौशाला में मिली खामियों पर हुआ एक्शन

-ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

-गौशाला के रखरखाव में लापरवाही पर डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर विकास खण्ड सलेमपुर के ग्राम महुई पांडेय, कोला स्थित गौशाला के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

समय से उपस्थित नहीं था

गत 2 अगस्त को एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने इस गौशाला का निरीक्षण किया था, जिसमें परिसर का दरवाजा बंद मिला और केयर टेकर मौके पर मौजूद नहीं था। 5 अगस्त को फिर उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी ने गौशाला का निरीक्षण किया, जिसमें कई विसंगतियां सामने आई थीं। परिसर में साफ-सफाई पर्याप्त नहीं मिली थी और केयर टेकर भी समय से उपस्थित नहीं था।

सदस्य नामित किया गया है

जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के देखरेख एवं सुरक्षा के लिए पशु रक्षक, श्रमिक की व्यवस्था कराना ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग का दायित्व है। साथ ही अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबंधन के अनुश्रवण प्रशासकीय व्यवस्था में ग्राम प्रधान को अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

अधिकृत किया गया है

इन्हें संरक्षित गोवंश को चारा-दाना, पीने का पानी की व्यवस्था करने आदि की जिम्मेदारी के लिए अधिकृत किया गया है। इस ग्राम पंचायत में पशुओं की देखभाल करने के लिए केयर टेकर की व्यवस्था कराना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी थी, परंतु, ग्राम प्रधान व सचिव ने केयर टेकर की नियमित व्यवस्था नहीं कराई है, जिसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं।

कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीन कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

Related posts

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने यूपी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को दी मंजूरी : जानें कैसे किसानों के लिए वरदान साबित होगी योजना

Shweta Sharma

राज्य सूचना आयुक्त ने देवरिया में की सुनवाई : अफसरों को दी 30 दिन के अवधि की लक्ष्मण रेखा

Abhishek Kumar Rai

राज्य प्राकृतिक खेती बोर्ड गठित होगा : किसान और कृषक संगठन होंगे गवर्निंग बॉडी के सदस्य, इन लक्ष्यों को हासिल करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : सोलर पंप की दरें हुई तय, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन और पाएं अनुदान, जानें कीमतें

Sunil Kumar Rai

ई-लॉटरी से चुने गए इस स्कीम के लाभार्थी : डीएम जेपी सिंह और सीडीओ रहे मौजूद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!