खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने Kakori Train Action के नायकों को किया नमन : जानें क्यों अहम था काकोरी ट्रेन एक्शन

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (Bhajpa Kisan Morcha Deoria) ने काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) के नायकों के बलिदान दिवस पर रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला और रोशन सिंह को याद किया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के संघर्ष में क्रांतिकारियों के किए गए काकोरी एक्शन के कारण ब्रिटिश सरकार में भूचाल मच गया था। अंग्रेजी सरकार ने काकोरी एक्शन के बाद करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया और 6 अप्रैल 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र लाहड़ी और रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई।

इनमें से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को 19 दिसम्बर 1927 को फांसी दी गयी। कई लोगों को 14 साल की सजा भी दी गई। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान देश कभी भूल नहीं पायेगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को काकोरी स्टेशन पर रोक कर, बंदूक की नोक पर ब्रिटिश गार्ड को बंधक बनाकर आजादी की लड़ाई के लिये ब्रिटिश खजाने की कुल 4,601 रुपये की रकम को ले लिया।

काकोरी एक्शन के बाद ब्रिटिश हुकूमत के फैसले में शहीद हुए बलिदानियों के बलिदान दिवस 19 दिसम्बर का ऐतिहासिक महत्व है। जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने काकोरी एक्शन के शहीदों को याद करते हुए कहा कि पूरे देश को शहीदों की शहादत पर गर्व है।

इस अवसर पर यशवीर सिंह, अजय दुबे वत्स, काशीपति शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, भगवान यादव, रानू सिंह, सत्यम यादव, गोलू, विवेक मणि, मयंक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Rajeev Singh

देवरिया : मदनपुर और लक्ष्मीपुर में शामिल होंगे ये गांव, एमएलए जय प्रकाश निषाद ने दिखाई तेजी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने देवरिया में मादक और नशीले पदार्थ की विक्री को लेकर जारी की गाइडलाइंस

Rajeev Singh

बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान में यूपी में जुड़े 28.85 लाख नए सदस्य : 69.08 करोड़ रुपए की शेयर धनराशि हुई अर्जित, ये जिला बना अव्वल

Sunil Kumar Rai

1 मार्च को देवरिया में युवकों की भर्ती करेगी यह कंपनी : जानें कौन कर सकेगा एप्लाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!