अन्यखबरें

बिहार में कैबिनेट का गठन : 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राजद के 16 एमएलए बने मिनिस्टर, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Bihar : बिहार में नवगठित मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 16, जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में 31 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


बिहार विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के जिन 16 विधायकों ने मंत्री के तौर पर शपथ ली, उनमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामानंद यादव, ललित यादव, कुमार सर्वजित, चंद्रशेखर, समीर कुमार महासेठ, अनिता देवी, सुधाकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, मोहम्मद इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, शाहनवाज आलम एवं शमीम अहमद शामिल हैं।

11 विधायक बने मंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से जिन 11 विधायकों ने मंगलवार को शपथ ली, उनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, संजय झा, शीला कुमारी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान एवं जयंत राज शामिल हैं।

इन्होंने ली शपथ
इसके अलावा कांग्रेस के दो विधायक आफाक आलम एवं मुरारी गौतम, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री के तौर पर शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों की संख्या 5 है, जो पिछली सरकार में केवल दो थी।


7 यादव बने मंत्री
राजद ने यादव समुदाय को मंत्रिमंडल में सबसे अधिक 7 सीटें दी हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं। इसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की व्यापक सामाजिक पहुंच को ध्यान में रखते हुए उच्च जातियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया।

सवर्णों को मिला मौका

राजद कोटे से भूमिहार समुदाय से आने वाले बिहार विधान परिषद सदस्य कार्तिकेय सिंह और राजपूत समुदाय से आने वाले विधायक सुधाकर सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। कांग्रेस से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दो विधायकों में से एक दलित और एक मुस्लिम समुदाय से आते हैं।

Related posts

सर्पदंश से हर साल 46000 लोगों की जा रही जान : झाड़ फूंक बन रही बड़ी वजह, पढ़ें बचाव से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

मौका : एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर बकाया जमा करें किसान, ब्याज में मिलेगी भारी छूट, सीमित अवधि तक चलेगी ओटीएस स्कीम

Sunil Kumar Rai

खत्म हुआ 6 दशक का इंतजार : अब होगा देवरिया नगर पालिका का विस्तार, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी बोले-आख़िरी कतरे तक देवभूमि की माटी सजाता रहूंगा

Harindra Kumar Rai

देवरिया : गेंहू की खरीद में पिछड़ा जिला, डेढ़ महीने में 10 फीसदी से भी कम हुआ क्रय

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी : सीडीओ ने वेतन रोका, जानें और क्या कार्रवाई हुई

Laxmi Srivastava

ग्राम पंचायतों के गुनहगार : देवरिया में घोटालेबाज सचिव पर मुकदमा दर्ज, सीएम से हुई थी शिकायत, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!