अन्यखबरें

Share Market : रिलायंस और टीसीएस समेत इन 8 कंपनियों की हैसियत घटी, पिछले हफ्ते सेंसेक्स में भारी गिरावट

google image

Mumbai News : शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से हो रही गिरावट से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए हैं। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में बीते सप्ताह 2,48,372.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,041.96 अंक या 3.72 प्रतिशत टूटा।

पिछले हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का बाजार मूल्यांकन घट गया। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया।

रिलायंस को जबरदस्त नुकसान
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,30,627.7 करोड़ रुपये घटकर 16,42,568.98 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 35,073.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,97,189.84 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 29,279.72 करोड़ रुपये टूटकर 4,70,856.80 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 16,869.36 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,32,432.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

इनके शेयर गिरे
एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 14,427.28 करोड़ रुपये घटकर 7,16,641.13 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 11,533.26 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,78,620.36 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 7,153.45 करोड़ रुपये घटकर 12,48,998.89 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 3,408.48 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,86,636.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

इनका मार्केट कैप बढ़ा
इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,582.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,231.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,53,200.33 करोड़ रुपये रहा।

ये हैं टॉप 10 कंपनियां
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। देखना है आगामी हफ्ते में सेंसेक्स कैसे निवेशकों को आकर्षित करता है।

Related posts

जारी रहेगी एग्रीजंक्शन योजना : यूपी कैबिनेट ने लगाई मुहर, 10000 सेंटर स्थापित करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 193 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला तो होगी कार्रवाई : सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता

Rajeev Singh

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : न्यायाधीश और अफसरों ने जाना राजकीय बाल गृह तथा खुला आश्रय गृह का हाल, जानें क्या मिला

Sunil Kumar Rai

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!