खबरेंदेवरिया

Atal Bihari Vajpayee : देवरिया भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

Deoria News : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री भाजपा हरिचरन कुशवाहा ने कहा कि अटल जी सुशासन के संवाहक और राष्ट्रवाद के प्रणेता थे। विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता के रूप में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सदैव हम लोगों के दिलों में जिन्दा रहेंगे।

दिलों में सदैव रहेंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देशवासियों के दिल, दिमाग और मन में सदैव अटल थे अटल हैं और अटल रहेंगे।।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी, तेजबहादुर पाल, पवन मिश्र, दिनेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, अमित मिश्र, राजन सोनकर, हरीश त्रिपाठी, विजय पंडित, पुनीत शाही, राजन मल्ल, यशवंत शाही, कृष्णानन्द गिरी, चंदन गिरी, अनुपम सिंह आदि रहे।

जीआईसी में किया नमन
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने राजकीय इंटर कालेज के हाल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया।

देश के गौरव थे
इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी देश के गौरव थे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भाजपा नेता निशिरंजन तिवारी ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व निराला था, वह ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे।

गांवों तक पहुंचाई पक्की सड़क
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अटल जी महान नेता थे। उन्होंने अपने जीवन काल में देश की सेवा के साथ गांव, गरीब, किसान के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री सड़क योजना के जरिए गांवों के किसान भाइयों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रधानाचार्य पीके शर्मा, गंगा कुशवाहा, हरीश त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, परशुराम शर्मा, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, अनुपम सिंह, सन्नी शाही, अजय पाण्डेय आदि रहे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

इस चारे से सुधरी गोवंशों की सेहत : कम हुआ दवा का खर्च, देवरिया में होगा उत्पादन

Sunil Kumar Rai

Ayushman Bharat Yojana : यूपी के डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा योजना का लाभ, पढ़ें इससे जुड़ी हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बाढ़ का खतरा : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Satyendra Kr Vishwakarma

Vikram Gokhle Death : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा में अमिट रहेंगे उनके किरदार

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!