खबरेंदेवरिया

DEORIA : सीडीओ ने रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर साइट का लिया जायजा, तकनीकी सहायक को दी चेतावनी, जानें क्यों

मनरेगा योजना

Deoria News : मनरेगा योजना अन्तर्गत एरिया आफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया एवं चैनपुर में अमृत सरोवर कार्य का निरीक्षण किया।

तकनीकी सहायक को चेतावनी
निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल देवरिया, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया में ध्वजारोहण के लिए अब तक स्थल विकसित नहीं होने एवं कार्य धीमी गति से कराये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक जय प्रकाश को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि शासन के निर्देश के क्रम में 10 अगस्त, 2022 के पूर्व इसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

चौड़ाई बढ़ाने का दिया आदेश
ग्राम पंचायत चैनपुर में ध्वजारोहण के लिए बनाये जा रहे स्थल का निरीक्षण किया गया। स्थल की चौड़ाई कम पाये जाने पर सम्बन्धित को निर्देश दिये गए। सीडीओ ने कहा कि चौड़ाई को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाए। खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड बैतालपुर में सभी चयनित अमृत सरोवर को 10 अगस्त 2022 के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं प्रत्येक अमृत सरोवर का निरीक्षण स्वयं करते हुए आख्या को अपलोड करें।

Related posts

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : पैरामाउंट एकेडमी में मां सरस्वती की हुई आराधना, ऐसे मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

Abhishek Kumar Rai

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई : 9 शिकायतों का तुरंत हुआ निस्तारण, 4 तहसीलों में 174 प्रकरण आए

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी को देश की जनता प्यार करती है : पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!