खबरेंदेवरिया

Saraswati Puja 2022 : पैरामाउंट एकेडमी में मां सरस्वती की हुई आराधना, ऐसे मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

Deoria News : बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) के मौके पर आज पूरे देश में शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना की गई। जिले के पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। मंत्रोचार के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई।

इस पुनीत अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। पैरामाउंट के प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी और प्रिंसिपल नीतू राय ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर आज पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में सभी अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रों के साथ मां सरस्वती की पूजा की गई।

प्रिंसिपल नीतू राय ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर उनकी आराधना कर याद किया गया। इस मौके पर डॉ त्रिभुवन शर्मा, सुनीता शर्मा,पुनीता द्विवेदी, राजीव राय, निशा, मोहिनी द्विवेदी, श्वेता राय, मैना कुशवाहा, सत्येंद्र ओझा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का व्यवस्थापन राजीव राय ने किया।

Related posts

ऋतिक-दीपिका की जोड़ी करेगी कमाल : फिल्म फाइटर के लिए फैंस की बढ़ी बेचैनी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े 7 तस्कर : भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद, बिहार तक फैला है नेटवर्क

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : नदी में डूबने से शख्स की मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

बेतरतीब धार्मिक आयोजनों पर सख्त गृह सचिव संजय प्रसाद : अफसरों को आदेश-न शुरू हो कोई नई परंपरा

Abhishek Kumar Rai

Padma Awards 2023 : पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू, देनी होगी ये जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

देवरिया में संचारी रोग नियंत्रण महाअभियान का आगाज : 12 विभाग मिलकर करेंगे काम, 50 हाई रिस्क गांवों पर रहेगा विशेष जोर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!