खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने लंबित रिट याचिकाओं की समीक्षा की, इन विभागों में पेंडिंग हैं प्रकरण, अवमानना हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास विभाग में लम्बित सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों में लम्बित रिट याचिकाओं की आज समीक्षा की गयी। इसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी (विकास विभाग) उपस्थित थे।

समीक्षा में उपायुक्त श्रम रोजगार देवरिया कार्यालय में 02 प्रकरण इन्स्ट्रक्शन दाखिल करने के लिए लम्बित हैं। जिला विकास कार्यालय, देवरिया में 01 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया कार्यालय में 02 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित हैं।

यहां लंबित हैं
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया कार्यालय में 02 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित है। अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया में 01 प्रकरण इन्स्ट्रक्शन दाखिल करने के लिए लम्बित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया कार्यालय में 01 प्रकरण प्रत्यावेदन निस्तारण के लिए कार्यालय स्तर पर लम्बित है एवं 05 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित है। जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया कार्यालय में 06 प्रकरण में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया गतिमान है।

कठोर कार्रवाई की जायेगी
इससे संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर अपने-अपने कार्यालय स्तर पर लम्बित रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करायें, जिससे अवमानना की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। यदि किसी भी विभाग में न्यायालय की अवमानना की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

उपलब्धि : अखिलेंद्र शाही को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित, दिया यह विशिष्ट सर्टिफिकेट

Satyendra Kr Vishwakarma

निकाय चुनाव में 5 लाख मतदाता करेंगे मतदान : पढ़ें नगर पंचायतवार पोलिंग बूथ और वोटर काउंट

Sunil Kumar Rai

Vice President Oath : जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, पढ़ें उनसे जुड़ी हर जानकारी

Abhishek Kumar Rai

11 साल के मानव ने बढ़ाया देवरिया का मान : ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट की उपाधि

Abhishek Kumar Rai

इमरजेंसी में तैनात 10 डॉक्टर सहित 23 कर्मी मिले अनुपस्थित : कैसे मिलेगा समय से इलाज? डीएम ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!