खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में पिछड़े वर्ग के 37 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करेगा प्रशासन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 37 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य जिले को आवंटित किया गया है।

ये हैं शर्तें

चालू वित्तीय वर्ष में पुरुष वर्ग के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं महिला वर्ग में सिलाई ट्रेड का चयन किया गया है। योजना के अन्तर्गत 18 से 45 वर्ष तक के पिछड़े वर्ग के ऐसे व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र होंगे, जो जनपद देवरिया के मूल निवासी हों एवं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास हो।

18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

योजना में 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन विभाग के ई-पोर्टल वेबसाइट – https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

देवरिया के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप : लापरवाह बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने…

Satyendra Kr Vishwakarma

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी : पुलिस ने किया 37 हजार का चालान

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के डेढ़ दर्जन पौराणिक स्थलों और मंदिरों का होगा कालाकल्प : जनपद में बढ़ेगा रोजगार, डीएम ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सांसद और विधायक ने 50 दिव्यांगजनों को दिया ट्राईसाइकिल का तोहफा, चेहरों पर दिखी मुस्कान

Abhishek Kumar Rai

मनोज कुशवाहा किडनैपिंग केस : व्यवसायी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से किशोर की मौत, घर में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!