खबरेंदेवरिया

सख्ती : सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों को दिया नोटिस, 31 जुलाई तक गो आश्रय स्थलों की कमियां दूर करने का आदेश

-सीडीओ ने की पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

-31 जुलाई तक सभी गो आश्रय स्थलों का विधिवत निरीक्षण कर कमियों का करायें निराकरण

-निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाये जाने पर तीन पशु चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

-लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण 31 अगस्त तक कराएं सुनिश्चित 

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर को निर्देशित किया कि रुद्रपुर नगर पंचायत क्षेत्र के निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए एक गोवंश आश्रय स्थल/कान्हा गोशाला के निर्माण की आवश्यक कार्रवाई करें।

बुआई तुरन्त करा दें

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 जुलाई तक सभी गो आश्रय स्थलों का विधिवत निरीक्षण कर उसमें पायी गयी कमियों का तुरन्त निराकरण करायें। जिन गो आश्रय स्थलों पर हरे चारे की व्यवस्था नहीं है, वहां पर चरी, बाजरा की बुआई तुरन्त करा दें।

31 अगस्त तक कराना सुनिश्चित करें

सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभी भी जिन के क्षेत्र में गो आश्रय स्थलों की ऑडिट नहीं हुई है, उसे 3 दिन के अन्दर अवश्य करा लें। पशुओं में संक्रामक की वजह से होने वाले गला घोंटू रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किये जाने में निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप प्रगति नहीं पाये जाने पर जनपद के 3 पशु चिकित्साधिकारियों तरकुलवा, देसही देवरिया एवं पिण्डी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया।

31 अगस्त तक कराना सुनिश्चित करें

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण 31 अगस्त तक कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आदि जुड़े रहे।

Related posts

Teachers Day 2022 : 32 साल पहले के सहपाठियों ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, नम हुई हर आंख, सोशल मीडिया पर की तैयारी

Sunil Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : सीएम योगी ने 1 करोड़ 80 लाख छात्रों के लिए जारी की धनराशि, देखें मुख्यमंत्री का Live कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

CM 100 Days Review Meeting : सीएम योगी ने सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा की, बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में मानव श्रृंखला बनाकर हजारों छात्र देंगे ये संदेश : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!