खबरेंदेवरिया

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना (Tarkulwa Thana) क्षेत्र में दो बच्चियों को छोटी गंडक नदी (Chhoti Gandak) में फेंकने वाली सगी मां गिरफ्तार हो गई है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि इस अपराध के लिए अब तक कोई ठोस वजह आरोपी ने नहीं बताई है। पुलिस पूछताछ कर सच जानने में जुटी है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने भले ही अपना जुर्म कबूल कर लिया, लेकिन वह कोई खास वजह नहीं बता रही। पूछताछ के दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगी और कहा कि हमने बेटियों को नदी में फेंका, लेकिन पता नहीं उस रात हमसे ऐसा जघन्य अपराध कैसे हो गया। पति से अक्सर विवाद होता था, लेकिन ऐसा कुछ होगा यह मैंने सोचा नहीं था। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां को सोमवार को त्रिमुहानी नदी के पास से गिरफ्तार किया था।

कैथवलिया पुल के पास गई

तरकुलवा थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि आरोपी महिला संध्या ने अपना अपराध स्वीकार किया है। घटना वाली रात वह घर से बेटियों से बात करते हुए छोटी गंडक नदी के कैथवलिया पुल के पास गई और बारी-बारी दोनों को नदी में फेंक दी। लेकिन उस रात उसने अपनी बच्चियों की जान क्यों ली, उसे नहीं पता।

ठोस वजह नहीं बताई

पुलिस ने काफी प्रयास किया कि अपराध के पीछे की ठोस वजह सामने आए, लेकिन महिला ने ऐसी कोई बात नहीं बताई। उसने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। क्योंकि पति कमाता नहीं था। इस वजह से संध्या अपनी जिंदगी में घुटन महसूस करती थी। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पूछताछ की वीडियोग्राफी कराई गई है। हालांकि महिला यह नहीं बता पा रही कि उसने बच्चियों को नदी में क्यों फेंका।

रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं

बताते चलें कि जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा, पत्नी संध्या और बेटी अनीशा (6 वर्ष) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात छत पर सोए थे। देर रात उनकी नींद खुली, तो दोनों बेटियां गायब थीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। 

बेटी के रूप में की

लेकिन रविवार को थानाक्षेत्र के छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट पर लोगों ने एक शव नदी में एक टीले के पास अटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के लिए बालिकाओं के पिता बृजवासी कुशवाहा को बुलवाया गया। उसने शव की शिनाख्त अपनी 6 वर्षीया बेटी अनीशा के रूप में की। बड़ी बहन का शव सोमवार को पुलिस ने रतनपुरा गांव के पास से छोटी गंडक नदी से बरामद किया।

पति के सामने सच स्वीकार किया

इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी संकल्प शर्मा व सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बृजवासी कुशवाहा से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बैलून बोट में नदी में कुछ अंदर जाकर जायजा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि थाने पर एफआईआर होने तक बच्चियों की मां ने किसी को कुछ नहीं बताया। जब पति ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बाद में घर से फरार हो गई। दरअसल बृजवासी कुशवाहा को किसी ने बताया था कि पत्नी संध्या दोनों पुत्रियों को लेकर रात में छोटी गंडक नदी की तरफ गई थी।

Related posts

3-4 अक्टूबर को देवरिया दीवानी में होगी नीलामी : जानें हिस्सा लेने की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

Kisan Samman Diwas : शानदार उत्पादन करने वाले किसानों को डीएम देंगे पुरस्कार, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai

बूथ को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा : प्रभारी सुनील गुप्ता ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया में 2 डिस्ट्रिक्ट मास्टर और 50 मास्टर ट्रेनर को मिला प्रथम प्रशिक्षण, इस दिन लगेगी दूसरी क्लास

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!