खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में 7 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, महेंद्र कुमार बने महुआडीह के नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने 7 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इसमें तीन को फील्ड से हटाकर लाइन बुला लिया है, जबकि 4 कर्मचारियों को लाइन से थाना तैनाती दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह के फेरबदल किए जाते रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक

-प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली अनुज कुमार सिंह को लाइन बुलाया गया है।

-एसपी संकल्प शर्मा ने बरियारपुर थाना अध्यक्ष गोपाल प्रसाद और

-मईल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार को भी पुलिस लाइन की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये लाइन से थाने भेजे गए

-एसपी ने मीडिया सेल के प्रभारी मृत्युंजय सिंह को सदर कोतवाली का कोतवाल

-पीआरओ महेंद्र कुमार को महुआडीह का थानाध्यक्ष

-प्रमोद सिंह को महुआडीह से हटाकर बरियारपुर थाना अध्यक्ष और

-एसएसआई सुभाष चंद्र को बरहज से हटाकर मईल का थाना प्रभारी बनाया है।

जिम्मेदारी निभाएं
पुलिस अधीक्षक ने सभी अफसरों से तत्काल प्रभाव से अपने नए नियुक्ति के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एसपी ने कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सभी थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उधर, इस फेरबदल से विभाग में हड़कंप मचा है।

Related posts

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

नियमित योग से मन एकाग्र और शरीर स्वस्थ रहता है : जनपद न्यायाधीश

Abhishek Kumar Rai

CCI Penalty on Google : सीसीआई ने गूगल पर 936 करोड़ का जुर्माना लगाया, आचरण सुधारने का दिया आदेश, जानें क्यों हुआ एक्शन

Harindra Kumar Rai

दुःखद : गाजीपुर में चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 की मौत, सीएम ने जताया शोक

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 14 धान क्रय केंद्र प्रभारियों और 6 मार्केटिंग इंस्पेक्टर का वेतन बाधित, धीमी गति से खरीद पर स्पष्टीकरण तलब

Rajeev Singh

भर्ती प्रक्रिया में आ रहीं बाधाओं को दूर कर रही योगी सरकार : कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

Shweta Sharma
error: Content is protected !!