खबरेंदेवरिया

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उप्र सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन सभी जनपदों में कर रहा है।

प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं जैसे लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज के लिए सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।                 

इस प्रदर्शन के लिए कलाकारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में करना होगा, जो जिला सूचना कार्यालय देवरिया या संस्कृति विभाग, उप्र की वेबसाइट upculture.up.nic.in  पर भी प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि आवेदन जिला सूचना कार्यालय, देवरिया में जमा किया जाएगा।

इच्छुक कलाकार/अभ्यर्थी 19 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक दशा में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर दें। उस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

उर्वरक विक्रय केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी : तीन को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 10 बड़े बकाएदारों पर करोड़ों बकाया : पढ़ें सभी नाम, डीएम ने तहसीलदारों पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 3 बदमाशों और तस्करों की 66 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में जनपद के गैंगस्टर

Sunil Kumar Rai

कांग्रेस की कार्यसमिति में होगा बड़ा फेरबदल : जल्द हो सकता है ऐलान

Abhishek Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

पहल : देवरिया के प्रतिभावान बच्चों को उचित प्लेटफॉर्म दिलाएंगे विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बना ये प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!