खबरेंदेवरिया

Deoria News : 30 जून को आयोजित होगी ‘पोषण पाठशाला,’ एक्सपर्ट देंगे जानकारी और जवाब

-‘‘पोषण पाठशाला’’ का आयोजन 30 जून को
-आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने बताया कि ‘‘पोषण पाठशाला’’ का आयोजन 30 जून को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया जायेगा, जिसका मुख्य थीम ‘‘प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकीनीकी’’ निर्धारित किया गया है।

एक्सपर्ट देंगे जवाब
आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय-विशेषज्ञ इस संबंध में चर्चा करेंगे तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य लोगों के पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देंगे। जो प्रतिभागी कार्यक्रम में एनआईसी के माध्यम से जुडेगें, उन्हे वेब कास्ट के समय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछने का विकल्प होगा।

पहुंचना सुनिश्चित कराएंगे
जिलाधिकारी जेपी सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे प्रतिभागियों का एनआईसी में पहुंचना सुनिश्चित करें। एनआईसी केन्द्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहेंगी। विभाग के अन्य सभी मुख्य सेविकाएं, आशा, आशा संगिनी, आंगनवाडी कार्यकत्री एवं मिनी आंगनवाडी कार्यकत्री वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी।

मोबाइल फोन से जुड़ेंगे
आंगनवाडी कार्यकत्री अपने स्मार्ट फोन में वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी। समस्त आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्र पर पंजीकृत अन्तिम त्रैमास की गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं/उनके अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। जो लाभार्थी किसी कारण से केन्द्र पर नही आ पाएंगे, वे यथासंभव अपने घरों से वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

Related posts

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

1912 पर 6 साल में करीब 100 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण : यूपीपीसीएल के निपटारे की प्रक्रिया बनी नजीर

Rajeev Singh

गौतमबुद्ध नगर में टीमों की छापेमारी : दर्जनों उचित दर दुकानों की हुई जांच

Satyendra Kr Vishwakarma

महाराजा अग्रसेन जयंती : देवरिया में अग्रवाल महासभा ने किया कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sunil Kumar Rai

शर्मनाक : इंडियन बैंक में बुजुर्ग महिला के साथ कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी संग की अभद्रता, देखें PHOTOS

Satyendra Kr Vishwakarma

10 विभूतियों को मिला गोरखपुर रत्न सम्मान : विभिन्न क्षेत्रों में जनपद को दिलाई खास पहचान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!