खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

-सीडीओ ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में की समीक्षा

-53 जन सेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने का दिया निर्देश

-आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं ले रहे थे रुचि

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है तथा समस्त ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली स्थल पर ही आयुष्मान का कैम्प लगाया जाना है।

ये नहीं हुए उपस्थित

आयुष्मान कार्ड कम बनने की वजह से जनपद के समस्त 16 ब्लाकों पर तैनात आरोग्य मित्रों को बैठक में बुलाया गया था, जिसमें विकास खण्ड सलेमपुर, भागलपुर, लार, रामपुर कारखाना एवं पथरदेवा के आरोग्य मित्र उपस्थित नहीं हुए।

53 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त होगी

इसके संबंध में उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया कि अनुपस्थित आरोग्य मित्रों की सेवा समाप्ति करने के लिए उनके एजेंसी को अवगत करायें। इस कार्य में जनसेवा केन्द्रों के रूचि न लिये जाने के कारण जनपद में 53 जन सेवा केन्द्रों की आईडी समाप्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अवगत कराया गया।

प्रतिदिन कुल 144 कैम्प लगेंगे

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में 9 कैम्प और समस्त विकास खण्डों में प्रतिदिन कुल 144 कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।

100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य

प्रत्येक सीएससी आरोग्य मित्र से हर कैम्प पर 100-100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जहां 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं, उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

रोस्टर के मुताबिक लगेंगे कैंप

इन कैम्पों को प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार लगाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्य बैठें, ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सकें।

Related posts

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी से मिले नव निर्वाचित नगर निगम मेयर : मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Sunil Kumar Rai

देवरिया कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम : 24 घंटे रहेगा एक्टिव, आपात स्थिति में तुरंत डायल करें नंबर

Sunil Kumar Rai

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!