खबरेंदेवरिया

Deoria News : ढाई महीने बाद सऊदी अरब से देवरिया पहुंचेगा युवक का शव, गम में डूबा पूरा गांव

Deoria News : देवरिया जिले के एक निवासी का शव करीब ढाई महीने बाद सऊदी अरब से आज गृह जनपद पहुंचेगा। युवक जनपद के खामपार थाना क्षेत्र (Khampar Thana Area) का रहने वाला था और सऊदी अरब में सेंटरिंग कारपेंटर का काम करते समय ऊंचाई से गिर गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। आज शव पहुंचने की सूचना पाकर परिवार में मातम मचा है। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन है।

खामपार थाना क्षेत्र के खामपार टोला बांगरबारी के रहने वाले हेमंत कुमार यादव (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जगरनाथ यादव सऊदी अरब में सेंटरिंग का काम करने करीब 4 साल पहले गया था। इसी साल 18 अप्रैल को काम के दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

2 जुलाई को भेजा गया

जानकारों ने मोबाइल फोन से इस दुखद घटना की सूचना परिजनों को दी थी। उसके बाद से ही परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अनेकानेक वजह से इसमें देरी हो रही थी। अब 2 जुलाई को उसका शव हवाई जहाज से भेजा गया है। आज ढाई महीने बाद मृतक का शव सऊदी अरब से देवरिया पहुंचेगा।

दुख में परिवार

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई कमलेश यादव दुबई में नौकरी करते हैं। दूसरे नंबर के भाई विमलेश यादव भी सऊदी में हैं। शव आने की सूचना पाकर  मृतक की माता पानमति देवी सहित स्वजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। परिजन और गांव के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था हो रही बेहतर : एमएलए डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Swapnil Yadav

DEORIA : एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों संग देवरहा बाबा आश्रम का किया दौरा, जलभराव पर दी ये प्रतिक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

निवर्तमान डीएम अखंड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई : एसपी संकल्प शर्मा ने कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद को लेकर दिए ये आदेश, जिलाधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

यूपी : ग्रामीण गांव में ही बनवा सकेंगे जाति, निवास और जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!