उत्तर प्रदेशखबरें

BIG BREAKING : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग की, राष्ट्रीय से जिला स्तर तक होंगे बदलाव

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

दरअसल इसी साल संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल रही थी। तब माना जा रहा था कि पार्टी के अंदर गुटबाजी बढ़ी है। इस वजह से जनता में सपा का जनाधार कम हुआ है।

लोकसभा उपचुनाव में सुरक्षित आजमगढ़ और रामपुर सीट हारने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि बड़े स्तर पर पार्टी बदलाव करेगी। इसकी शुरुआत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी अन्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

पार्टी नए सिरे से मंथन कर इन पदों पर योग्य और समर्पित पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव तक पार्टी को प्रदेश में फिर मजबूती मिल सके और अगले आम चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्तासीन भाजपा को टक्कर दे सके।

Related posts

अमर बलिदानियों के सर्वस्व त्याग से प्रेरणा लेकर लिखें भविष्य : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कही ये बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की 3 जरूरी खबरें : 12 मार्च को जिला पंचायत की बैठक, 14 मार्च को…

Swapnil Yadav

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम देवरिया ने 15 एडीओ पंचायत का वेतन रोका : लापरवाह और उम्रदराज अफसरों की सेवा होगी समाप्त

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा : कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस भर्ती परीक्षा में…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!