उत्तर प्रदेशखबरें

‘आगामी चुनावों में हार के डर से भाजपा करा रही मोबइल हैक’ : केंद्र सरकार पर जम कर बरसे रामाशीष राय, कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh News : राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बयान जारी कर विपक्षी दलों के सीनियर लीडरशिप के स्टेट एजेंसीज द्वारा मोबाइल हैकिंग संबंधी एप्पल कंपनी के नोटिफिकेशन को अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में कुछ समय पूर्व भी इसी प्रकार से राजनयिकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के मोबाइल को हैक करने का प्रयास किया गया था, जिसे पेगासस कांड के नाम से जाना जाता हैं। उक्त प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने शीर्ष न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर गौर करने के बाद इस बात का भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार ने पेगासस मामले की जांच में सहयोग नहीं किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न सांसदों के मोबाइल फोन हैकिंग किए जाने का प्रयास एक तरफ जहां आम आदमी के गोपनीयता के अधिकार का हनन है, वहीं सरकार द्वारा उक्त गंभीर प्रकरण की जांच न कराकर क्लीन चिट दिया जाना केंद्र सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

राय ने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं साल 2024 में लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा बुरी तरह नकारे जाने के डर से भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही हैं, परंतु विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भाजपा की विभाजनकारी एवं विनाशकारी नीतियों के खिलाफ करनी का फल देने को तैयार हैं।

Related posts

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड : तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kajal Singh

सीएम योगी ने तेंदुआ शावकों का किया नामकरण : पिलाया दूध, रामचरित मानस की इन पंक्तियों से दी बड़ी सीख

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

ऑब्जर्वर रमाकांत पांडेय आईएएस ने परखीं देवरिया में चुनाव की तैयारियां : अफसरों संग किया दौरा, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

वाहनों के लिए बंद पिड़रा पुल : डीएम और एसपी ने कटान का लिया जायजा, श्रमिकों को बांटी खुशियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!