उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : सीएम योगी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हैक, जांच शुरू

google image

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट @CMOfficeUP को हैकर्स ने हैक कर लिया था। अपराधियों ने उसके बाद कई ट्वीट किए थे। हालांकि तत्परता दिखाते हुए सीएम ऑफिस के अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

बीती रात हुआ हैक
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट @CMOfficeUP 9 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया था। इसके बाद इन्होंने कुछ ट्वीट भी पोस्ट किए थे। लेकिन एकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया गया था।

कार्रवाई होगी
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा पूरे मामले की जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस मामले से सीएम कार्यालय की साइबर सेक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related posts

खराब खानपान और नींद की कमी से अचानक बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने नामांकन केंद्रों पर देखीं तैयारियां : अधिकारियों और कर्मियों को दी ये नसीहत

Rajeev Singh

एडीएम प्रशासन ने जाना ज्वाइंट एक्शन प्लान का हाल : जानें देवरिया में नशे के कारोबार पर कैसे लगेगी लगाम

Swapnil Yadav

पोषाहार वितरण में चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान : यूपीडेस्को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

BREAKING : योगी सरकार साढ़े चार करोड़ कामगारों का इलाज मुफ्त कराएगी, इस योजना को मिली मंजूरी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!