खबरेंदेवरिया

मौका : देवरिया रेड क्रॉस सोसाइटी के तीन सदस्य पूरी रथयात्रा में निभाएंगे जिम्मेदारी, अपर जिलाधिकारी ने किया रवाना

Deoria News : पूरी (ओडिशा) में ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर सेंट जॉन एंबुलेंस एवं रेड क्रॉस द्वारा आयोजित 32वें नेशनल सर्विस कैंप में उत्तर प्रदेश से रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन एंबुलेंस के चयनित 6 वॉलिंटियर्स कल लखनऊ से रवाना होंगे।

ये सभी 28 जून से 2 जुलाई तक कैंप में अपनी सेवाएं देंगे। इन चयनित 6 वॉलिटियर्स में से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society, Deoria) के 3 सदस्यों को सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है।

इन्हें आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने मास्क और सैनिटाइजर देकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य शाखा के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे।

इस टीम में देवरिया से सुमित मिश्रा, हरिकेश चौहान एवं कृष्ण मुरारी वर्मा शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व जय प्रकाश शुक्ला करेंगे। वह राज्य प्रबंध समिति के सदस्य हैं।

Related posts

देवरिया की रैंकिंग बिगाड़ रहे तीन अधिकारी : डीएम ने तीनों का वेतन रोका, प्रकरण के निस्तारण में मिले डिफाल्टर

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर बनेगा जॉब हब : फ्लैटेड फैक्ट्री और प्लास्टिक पार्क में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कितनी होगी कमाई

Harindra Kumar Rai

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

गेहूं की इस किस्म से होगी बंपर पैदावार : कम लागत में किसान पाएंगे ज्यादा उत्पादन, पढ़ें इसकी बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Abhishek Kumar Rai

रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए योगी सरकार की रणनीति तैयार : किसानों और वैज्ञानिकों को कराया जाएगा…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!