खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में 30 गांव होंगे शामिल, विकास प्राधिकरण बनने की राह होगी आसान, देखें लिस्ट

Deoria News : करीब डेढ़ दशक से लंबित देवरिया नगर पालिका के क्षेत्र का विस्तार होने की संभावना बढ़ गई है। शहर के अगल-बगल के 30 गांव नगर पालिका में शामिल होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा गया था, लेकिन अनेकानेक वजह से इस पर अमल नहीं हो सका।

भेजा गया प्रस्ताव

अब इस मामले में फिर से प्रक्रिया तेज हुई है। देवरिया प्रशासन ने नगरपालिका में शामिल होने वाले सभी गांवों से मई, 2022 में आपत्तियां मांगी थी। जानकारी के मुताबिक कुल 21 आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। लेकिन जांच के बाद यह सभी आधारहीन पाई गईं और उन्हें निरस्त कर फाइल को राज्य सरकार के पास भेजा गया है।

सिफारिश की गई

नगर पालिका के विस्तार में अब कैबिनेट मंजूरी का इंतजार है। अफसरों का कहना है कि निकाय चुनाव के पहले ही नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को स्वीकृति मिल सकती है। बड़ी बात यह है कि इन गांवों के अलावा 16 अन्य गांव को भी पालिका क्षेत्र में शामिल करने की सिफारिश की गई है।

विकास प्राधिकरण बनाने की राह आसान होगी

अगर सब कुछ सही रहा तो इस साल के अंत में नगर निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका का विस्तार कर लिया जाएगा। नए गांव जुड़ने से शहर का क्षेत्रफल 3 गुना हो जाएगा। साथ ही देवरिया को विकास प्राधिकरण बनाने की मांग को भी बल मिलेगा। हालांकि पालिका में शामिल होने वाले करीब ढाई दर्जन गांव के प्रधान भी प्रभावहीन हो जायेंगे।

ये गांव शामिल होंगे

पालिका में शामिल होने वाले गांवों में –

बरवा गोर स्थान

बड़हरा

चितामन चक

पिपरपाती

गोबराई खास

चकबुधन उर्फ सिंहपु

मेहडा नगर बाहर

बोड़िया अनंत

तिलई बेलवा

परसिया उर्फ खरजरवा

डम्भर उर्फ जटमलपुर

पगरा उर्फ परसिया

घटैलागाजी

धनौती खुर्द

मुड़ाडीह

सकरापार

देवरिया खास

बभनी नगर बाहर

रामपुर खुर्द

चांदपुर

भीमपुर

पिड़रा

पिपराइच

रघवापुर

धनौती कला

कतरारी

इजरही

दानोपुर

सोंदा

कठिनहिया समेत

30 गांव हैं।

Related posts

देवरिया और कुशीनगर से गुजरेगा Gorakhpur Siliguri Expressway : 25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ की समीक्षा बैठक : केसीसी के लिए लगेगा विशेष कैंप, यूरिया की नहीं होगी कमी, फसल बीमा योजना के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने वाले 9 किसानों की बंद होगी सम्मान निधि : योजनाओं का लाभ लेने पर आजीवन प्रतिबंध, 8 कर्मियों पर भी गिरी गाज

Harindra Kumar Rai

लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा G-20 के अतिथियों का स्वागत : अलग रंग में नजर आ रही काशी नगरी

Rajeev Singh

जरूरी खबर : निराश्रित महिला पेंशन धारक 13 सितंबर तक कराएं आधार वेरिफिकेशन, लापरवाही हुई तो नहीं मिलेगी अगली किस्त, देवरिया में 16 हजार से ज्यादा लंबित

Shweta Sharma

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!