खबरेंदेवरिया

गेहूं की इस किस्म से होगी बंपर पैदावार : कम लागत में किसान पाएंगे ज्यादा उत्पादन, पढ़ें इसकी बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी

Deoria News : डीबीडब्ल्यू-222 (DBW-222) गेहूं की नई और उन्नत किस्म मानी जाती है। जिन क्षेत्रों का जलस्तर तेजी से घट रहा, उन क्षेत्रों के लिए यह किस्म किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) करनाल ने विकसित किया है। यह किस्म किसानों के बीच 2019 में आई है।

गेहूं की बुवाई का सही समय
गेहूं की इस उन्नत किस्म की बुवाई 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक करना चाहिए। इसके बीज की मात्रा 40 किलो प्रति एकड़ लगती है। इसके पौधे की ऊंचाई 100 सेंटीमीटर तक होती है। वहीं इसका तना थोड़ा मोटा होने के कारण इसकी जड़ मिट्टी में अधिक गहराई तक जाती है।

इसलिए तेज हवा चलने पर भी इसका पौधा गिरता नहीं है। इस किस्म की खासियत है कि इसका पौधा आधा फीट का होते ही बालियां आने लगती हैं। इस कारण से अच्छी पैदावार होती है। रोटी बनाने के लिए यह काफी अच्छी किस्म मानी जाती है।

गेहूं की फसल को चार सिंचाई की जरूरत
यह किस्म उन क्षेत्रों के वरदान साबित हो रही है, जहां जलस्तर साल दर साल नीचे जा रहा है। कम पानी में भी यह किस्म अच्छी पैदावार देती है। जहां अन्य गेहूं की किस्मों में बुवाई से लेकर कटाई तक 6 सिंचाई तक करना पड़ती है, वहीं इस किस्म में सिर्फ 4 सिंचाई की जरूरत होती है। इस तरह डीबीडब्ल्यू 222 किस्म 20% पानी की बचत करती है। इसमें किसी तरह की बीमारी भी कम आती है।

इतनी उपज देती है
गेहूं की यह उन्नत किस्म 143 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इससे प्रति हेक्टेयर 65.1 क्विंटल से 82.1 क्विंटल की पैदावार ली जा सकती है। पैदावार के हिसाब से किस्म किसानों के लिए गेहूं की यह किस्म बेहद फायदेमंद है।

Related posts

Hindi Diwas 2022 : हिंदी दिवस पर सलेमपुर में साहित्यकार, गीतकार और विद्वानों का हुआ सम्मान, हस्तियों ने बताई मातृभाषा की महत्ता

Shweta Sharma

झटका : दिवालिया होने की राह पर बजाज हिंदुस्थान की चीनी मिलें, गन्ना किसानों और बैंकों का बकाया चुकाना हुआ मुश्किल

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला : भोजपुरी से जीता पूर्वांचल का दिल

Shweta Sharma

गोरखपुर में जुटे मंडल के सभी एमपी-एमएलए : सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का जाना हाल, जानें क्या कहा

Shweta Sharma

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के 1148 चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र : अभ्यर्थियों की कामयाबी पर कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!