खबरेंदेवरिया

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Deoria News : भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस, 10 जुलाई के 60 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर परिषद की देवरिया शाखा (गोरक्ष प्रान्त) ने स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्पर्क डॉ राजेश बरनवाल (प्राचार्य मेडिकल कॉलेज देवरिया) उपस्थित रहे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वन्देमातरम गान के साथ हुआ। परिषद के अध्यक्ष नितिन बरनवाल, सचिव ऋषि वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव गोयल , महिला संयोजिका शिखा बरनवाल, उपाध्यक्ष अतुल बरनवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में भारत विकास परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के एवं 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के विषम समय में परिषद के सैकड़ों दायित्वधारियों ने देश के नौजवानों में जोश भरा। सहयोग-सेवा का कार्य किया और निरन्तर 60 वर्षों से परिषद के 5 मूल मंत्र “सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण” द्वारा देशहित में कार्य कर रही है। इस मूल मंत्र को सार्थक करना देवरिया शाखा का दायित्व है, जिसे वो अच्छे रूप से निभा रहा है। उन्होंने देवरिया शाखा को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अनिल तिवारी ने बच्चों के लिये “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन किया, जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिखा बरनवाल द्वारा एक मनोरंजक प्रतियोगिता की गई। सभी विजयी प्रतिभागियों को उपहार दिया गया। सचिव ऋषि वर्मा ने सभी दायित्वधारियों व अतिथियों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष अतुल बरनवाल ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

कार्यक्रम में मातृशक्ति से रुपाली बरनवाल, विनीता वर्मा, प्रिया गोयल, रीना अग्रवाल, सुजीता बरनवाल, सोनम अग्रवाल, रुचि नाथानी, दिव्या बरनवाल, अमृता बरनवाल, श्री, अंशिकाराज, अक्षिताराज, एवं अरुण बरनवाल, डॉ मनीष तिवारी, डॉ अमित बरनवाल, जयेश बरनवाल, योगी अरोरा, आशीष कानोडिया, वासु सोनी, अमित बरनवाल चिंटू, श्याम वर्मा, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आशु मरोदिया, सुमित अग्रवाल, अवधकिशोर चौधरी, अमित बरनवाल, अटल बरनवाल, पवन झुनझुनवाला, कृष्णा गोयल, रामप्रताप बरनवाल, नितेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजकुमार गुप्ता, सूरज सिंह, लक्ष्य, अमृतांश, अमृत, सक्षम, अक्षांशराज उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Shweta Sharma

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम : देवरिया में 25 कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, लोकरंग में रंगा टाउनहॉल ऑडिटोरियम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आधार प्रमाणीकरण में ढिलाई पर सीडीओ ने दो अफसरों को दी चेतावनी, रोजाना 50 पेंशनर्स का वेरीफिकेशन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर : गेंहू की तर्ज पर बाजरा की खरीद करेगी यूपी सरकार, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद : इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, इस वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!