खबरेंदेवरिया

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : देवरिया भाजपा में जश्न का माहौल, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Deoria News : रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर भाजपा देवरिया के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी कार्यालय पर मिठाई खिला कर जश्न मनाया। इस पर देवरिया के सभी जनप्रतिनिधियों ने इस तरह प्रतिक्रिया दी –

1- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचण्ड जीत पर देवतुल्य जनता का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

-सांसद रमापति राम त्रिपाठी

2- उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है।

-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

3- आजमगढ़ की जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। जिस तरह कड़कड़ाती धूप में पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, मंत्री सभी तन-मन से भाजपा को जिताने के लिए समर्पित रहे, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा आजमगढ़ में जीत का परचम लहराया है। दिनेश लाल निरहुआ लगातार जनता के बीच में रहकर जनता का भरोसा जीत गए हैं।

-सांसद रविन्द्र कुशवाहा

4- परिवारवाद पर लोकतंत्र की जीत है। केंद्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री योगी की अंतिम व्यक्ति तक पहुचंने वाली योजनाओं की जीत है।

-राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

5- उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा में हुई रामभक्तों की ऐतिहासिक विजय पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए शानदार विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। साथ ही कार्यकर्ता साथियों की मेहनत का परिणाम है।

-विधायक शलभ मणि त्रिपाठी

6- आज के उप-चुनाव के परिणाम ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी  के कुशल नेतृत्व पर मुहर लगाई है। मैं इस ऐतिहासिक विजय के लिए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

-विधायक सुरेन्द्र चौरसिया

7- उप चुनाव का परिणाम यह बताता है कि प्रदेश की जनता अब अपराध और परिवार की राजनीति को नकार चुकी है। यह जीत सुशासन और विकास की जीत है।

-विधायक जय प्रकाश निषाद

8- आज के परिणाम ने यह साबित कर दिया कि मोदी और योगी सरकार के काम से उत्तर प्रदेश की जनता पूर्णतः संतृष्ट है। यह विजय जनता तक सीधे पहुंच रही विकास योजनाओं की जीत है।

-विधायक दीपक मिश्र शाका

9- भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है। उसकी ये जीत है। हमारी योजनाएं जाति-धर्म को बांट कर नहीं सबको साथ लेकर चलने की है।

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा

10- रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत धार्मिक तुष्टिकरण एवं एक वर्ग विशेष के वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ़ जनता की मुहर है।

-नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह

Related posts

अमृत महोत्सव : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने किया रवाना, देखें VIDEO

Shweta Sharma

BIG NEWS : ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों की होगी जांच, सीडीओ ने समिति गठित की, देखें खंडवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने रामपुर चंद्रभान स्कूल का किया निरीक्षण : डायट प्राचार्य से जवाब तलब, बीएसए को दिए ये आदेश

Pushpanjali Srivastava

बनकटा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन : इस तिथि को सलेमपुर में हायरिंग करेंगी कंपनियां

Rajeev Singh

देवरिया में दिलाई गई मतदाता शपथ : छात्रों ने शहर में रैली निकाल किया जागरूक, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!