खबरेंदेवरिया

देवरिया डीएम आवास पर होली की मस्ती : जिलाधिकारी ने पत्नी रश्मि सिंह संग अनाथ बच्चों को दिया स्पेशल गिफ्ट

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने होली पर्व पर अनोखी पहल करते हुए सर्वाधिक जरूरतमंद परिवारों, कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों संग मंगलवार को जिलाधिकारी आवास पर होली खेली। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं महिलाओं को विशेष तोहफ़े भी दिए जिसे पाकर उनके चेहरे खुशियों के रंग से चमक उठे।

बीते दिन दोपहर जिलाधिकारी आवास की रंगत बदली हुई थी। बच्चों संग होली खेलने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। छोटे-छोटे बच्चों एवं अत्यंत गरीब परिवार की महिलाओं की आवभगत स्वयं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि सिंह कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को होली खेलने के लिए पिचकारी, गुझिया, मिठाई, पापड़, गुब्बारे, चॉकलेट आदि उपहार के रूप में दिए। इसके बाद उन्होंने आये हुए समस्त अतिथियों संग हर्बल अबीर-गुलाल से होली खेली।

बीते दिन जिलाधिकारी के संग होली खेलने वालों में कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चे भी शामिल हुए। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से जुड़ी रिद्धि पांडेय एवं सिद्धि पांडेय ने आभार जताते हुए कहा कि जिलाधिकारी निरंतर उनका हालचाल लेते रहते हैं और हर त्योहार पर उपहार भेजते हैं। अन्य महिलाओं एवं बच्चों को वन स्टॉप सेन्टर ने आमंत्रित किया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन महिलाओं ने विगत दिनों जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को उठाया था। वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा इन महिलाओं की वास्तविक स्थिति की जांच के उपरान्त इनकी समस्याओं का समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि होली के अवसर पर ऐसे जरुरमंद लोगों को उपहार दिया गया, जिससे उनकी जिंदगी में भी खुशियों के कुछ रंग आ सके।

जिलाधिकारी ने दी होली की बधाई
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों को होली पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व पुराने गिले-शिकवे को भुलाते हुए मिलजुल कर रंग खेलने का होता है। उन्होंने जनपदवासियों की मंगलकामना करते हुए सुरक्षित तरीके से होली खेलने का अनुरोध किया।

Related posts

BREAKING : देवरिया में पोखरे की भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बलों की रही तैनाती

Satyendra Kr Vishwakarma

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव : परिणाम से बसपा में उत्साह, मायावती बोलीं- सिर्फ हम में भाजपा को हराने की जमीनी शक्ति है

Abhishek Kumar Rai

भारत-रूस ऊर्जा साझेदारी और मजबूत

Kajal Singh

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया जेल में फ्री हेल्थ कैंप : 450 महिला और पुरूष बंदियों का हुआ उपचार, इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित मिले बंदी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!