खबरेंदेवरिया

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Deoria News : देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में शनिवार को मारपीट में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या और दूसरी विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

महिला की हुई मौत
बताते चलें कि बीते शनिवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में अतिउल्लाह और शमशाद के परिवार के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की आयशा खातून (50 वर्ष) को गंभीर चोट आई थी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आयशा को मृत घोषित कर दिया। इस मारपीट में 7 लोग घायल हुए थे।

5 पकड़े गए
मृतका आयशा खातून के पति अतिउल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने मोतीपुर गांव के कयामुद्दीन, उनकी पत्नी ग्राम प्रधान इशरतजहां, शमशाद, शाहजहां, जैदा, अबरातून, मोहिबुल्लाह, मोफिल व जियाउल, वसीम, अकरम, इमरान, नूरजहां तथा थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी निवासी मसीउल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जल्द गिरफ्त में होंगे
इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आयशा के शव को पुलिस बल की निगरानी में परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दफन कर दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जाना देवरिया का हाल : सड़क से लेकर स्कूल और पॉवर से प्रशासनिक सुधार के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं के झुंड से ठहरा ट्रैफिक, अखिलेश यादव ने फोटो शेयर कर किया कटाक्ष, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने सुनी मन की बात : सांसद और पदाधिकारियों ने बताया प्रेरणादायक, जानें आज क्या बोले पीएम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती की बैठक में योग पर हुई चर्चा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ने लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में 11 थानेदारों का हुआ तबादला, विपिन मलिक को महुआडीह से गौरी बाजार भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी और नवमी की शुभकामनाएं दीं, निवासियों से ये अपील की

Shweta Sharma
error: Content is protected !!