उत्तर प्रदेशखबरें

डीबीटी के माध्यम से होगा गौ आश्रय स्थलों का भरण पोषण : लेकिन आड़े आ रही ये बड़ी समस्या

Uttar Pradesh : योगी सरकार प्रदेश में क्रियाशील और निर्णाणाधीन गौ आश्रय स्थलों के भरण पोषण के लिए गो आश्रय पोर्टल के माध्यम से डीबीटी के जरिए भुगतान करेगी। जुलाई का भुगतान डीबीटी के ही माध्यम से किया जाएगा। 10 जुलाई से डीबीटी प्रक्रिया से धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए प्रस्तुतिकरण में यह जानकारी दी गई है।

करीब 6 हजार आश्रय स्थलों का डाटा अपलोड
जानकारी के अनुसार, गो- आश्रय पोर्टल पर 5919 आश्रय स्थलों के डाटा अपलोड एवं लॉक कर दिए गए हैं। डीबीटी के लिए 5 जुलाई को मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग होगी, जबकि 07 जुलाई को समस्त सम्बंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी, लेखपाल का प्रशिक्षण होगा। 10 जुलाई को डीबीटी प्रक्रिया से धनराशि हस्तांतरण हेतु प्रक्रिया प्रारंभ होगी। वहीं, सुपुर्दगी के सहभागियों का आधार फीडिंग एकाउंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। माह जुलाई का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

डीबीटी के लिए अलग अलग खाते जरूरी
मुख्य सचिव को जानकारी दी गई कि ललितपुर, चित्रकूट, झांसी, बुलंदशहर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मेरठ, जालौन, बहराइच, फतेहपुर में आधार फीडिंग बहुत कम है। वहीं, हापुड़, फिरोजाबाद, आगरा, बांदा एवं गोरखपुर में कई आश्रय स्थल एक ही एनजीओ के द्वारा संचालित हैं जिनका खाता नंबर भी एक हैं। प्रत्येक आश्रय स्थल के अलग-अलग खाते डीबीटी के लिए आवश्यक हैं।

Related posts

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

देवरिया की सभी तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त : डीएम ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

UP Election-2022 : आखिरी चरण की 54 विधानसभा सीटों पर आज थमेगा प्रचार, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

महिला सशक्तिकरण का आधार बनीं भाजपा सरकार की ये योजनाएं, जानें कैसे बदल रहीं जीवन

Sunil Kumar Rai

यूपी के आलू का विदेशों में बज रहा डंका : इस जिले से पहली खेप भेजी गई गुयाना, किसान खुद बन रहे निर्यातक

Satyendra Kr Vishwakarma

और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी… : मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, फिल्म सुपरस्टार रविकिशन ने गाया गाना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!