खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों की रूकेगी सम्मान निधि, जानें वजह

Deoria News : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि कृषि मंत्रालय एवं भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के अन्तर्गत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।

जनपद देवरिया में कुल 478889 किसानों के सापेक्ष अभी तक कुल 323086 किसानों ने ई-केवाईसी कराया है। जनपद में कुल 155803 किसानों ने ई-केवाईसी अभी तक नहीं कराया है। ई-केवाईसी न कराने पर आगामी किस्त सम्बन्धित किसानों को नहीं मिल पायेगी।

कृषकों से उन्होंने अनुरोध किया है कि जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वो सभी किसान किसी भी जन सेवा केन्द्र पर जाकर पीएम- किसान से संबंधित खाते का ई-केवाईसी अतिशीघ्र करा लें।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया गया कि पिछले वर्ष में गन्ना के भुगतान की 40 लाख रुपये बकाया धनराशि का भुगतान एक सप्ताह के अन्दर करा दिया जायेगा।

बैठक में किसानों ने कहा कि जनपद में एक गन्ना मिल स्थापित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसान ई-गन्ना एप मोबाइल में अपलोड कर कैलेण्डर गन्ना पर्ची एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

राहत : चीनी मिलों ने 99 फीसदी बकाए का किया भुगतान, इस सीजन होगा रिकॉर्ड उत्पादन

Abhishek Kumar Rai

15 लाख में बिका यूपी दारोगा भर्ती का पेपर ! 5 सेकेंड में हल हुए 23 सवाल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Rajeev Singh

देवरिया में खास होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की क्लास : जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Shweta Sharma

भाजपा ने देवरिया में लगाए 8300 पौधे : सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में अपहरण के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी, पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में लगाए पौधे : कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!