खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया, 9 लाइन हाजिर हुए

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिले में 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। उन्होंने 2 दारोगा और 7 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।

2 दारोगा हटे

एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार की रात तबादला सूची जारी की। लिस्ट के मुताबिक सदर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह यादव व थाना तरकुलवा में तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।

इन पर गिरी गाज

इनके अलावा पुलिस अधीक्षक ने भलुअनी के दीपक कुमार मौर्य प्रथम व शिवम सिंह, सदर कोतवाली के सिपाही सुनील यादव, बरहज के अखिलेश दूबे, तरकुलवा के सर्वजीत पासवान, बरियारपुर के दीवान जगदीश प्रसाद और सदर कोतवाली के दिलीप कुमार यादव को लाइन हाजिर किया है।

कार्यालय से बाहर भेजे गए

एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार राम को सदर कोतवाली भेजा है। जबकि रमाकांत राय को थाना तरकुलवा और हीरालाल राम का थाना बघौचघाट में स्थानांतरण किया गया है।

Related posts

खुशखबरी : एआई आधारित ‘भविष्य’ से मिलेगी टेंशन फ्री पेंशन, घर बैठे देख सकेंगे रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने बताईं खूबियां

Satyendra Kr Vishwakarma

किसान दिवस : बारिश की मार झेल रहे देवरिया के कृषकों ने उठाए सिंचाई से जुड़े मसले, हुआ ये समाधान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित, कहा – यूपी में निवेश का अच्छा माहौल, व्यवसायी उठाएं फायदा

Abhishek Kumar Rai

भारत बना दुनिया का सबसे अधिक चीनी उत्पादक देश : निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, गन्ने के शानदार उत्पादन से बने कई रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

जिले में रिसोर्स पर्सन के पदों पर होगी नियुक्ति : इन ट्रेड्स के अनुभवी लोगों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें और होने वाली आय

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!