खबरेंदेवरिया

Deoria News : दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने युवती का कान काटा, पुलिस कर रही तलाश

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक ने घर में अकेली मौजूद युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो युवक ने उसका कान दांत से काट लिया। उसके बाद वह फरार हो गया। घटना में पीड़ित युवती ने गांव के ही युवक के खिलाफ गौरी बाजार थाने में तहरीर दी है।

घर में घुस गया

पुलिस को दी तहरीर में 20 वर्षीय युवती ने कहा है कि वह गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने छप्पर में दोपहर में घरेलू काम निपटा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती, युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने कहा है कि जब युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की, तो वह शोर मचाते हुए उसका विरोध करने लगी।

पीड़िता ने दी शिकायत

इसी दौरान आरोपी ने दांत से उसका कान काट लिया और मौके से फरार हो गया। बुधवार शाम को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़ित युवती ने गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है। घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

414 करोड़ से सोनभद्र बनेगा ईको-टूरिज्म का हब : सीएम योगी ने किया 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

एलर्ट पर देवरिया प्रशासन : जुम्मा की नमाज से पहले बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sunil Kumar Rai

नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी बीजेपी : डेढ़ दर्जन टीमें लेंगी हिस्सा, पार्टी ने की तैयारी

Rajeev Singh

बलिया में चार पुलिसकर्मी निलंबित : शराब तस्करों से वसूली का चैट वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Kajal Singh

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!