खबरेंराष्ट्रीय

Agnipath Scheme : अग्निवीरों को टेलीकॉम सेक्टर में मिलेगी नौकरी, डीओटी ने सभी ऑपरेटर्स से मांगा इनपुट

New Delhi : केंद्र सरकार के 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ स्कीम’  के तहत सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीरों ‘ की 4 वर्ष की नियुक्ति करने की रूपांतरकारी घोषणा के बाद दूरसंचार विभाग ने (डीओटी) ने 15 जून, 2022 को सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ बैठक की।

बनी रणनीति

सामान्य रूप से दूरसंचार क्षेत्र में तथा विशेष रूप से टीएसपी में प्रशिक्षित ‘अग्निवीरों ‘ जो सशस्त्र बलों में चार वर्षों की सेवा के बाद बाहर आएंगे, उनकी प्रतिभा, अनुशासन तथा अर्जित कौशल का किस प्रकार उपयोग किया जाए, बैठक में उसके माध्यमों एवं साधनों पर चर्चा की गई। सभी चार टीएसपी (एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो तथा वोडाफोन-आइडिया) के प्रतिनिधियों ने डीओटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता सदस्य (टेक्नोलॉजी) ने संचार भवन में की।

इन क्षेत्रों में मिलेगा मौका

चर्चा के दौरान कुछ क्षेत्रों की पहचान की गई जिनमें ‘अग्निवीरों’ की नियुक्ति, बहाली की जा सकती है। इनमें ऑप्टिकल फाइबर रखरखाव, एयर कंडीशनिंग इक्विपमेंट, अवसंरचना विशेष रूप से अंतिम मील कनेक्टिविटी का प्रावधान, फाइबर टू होम (एफटीटीएच) तथा कस्टमर इंटरफेस क्षेत्र शामिल हैं। टीएसपी ने सहमति जताई कि प्रशिक्षित, कुशल तथा अनुशासित युवाओं का प्रतिभाशाली समूह, जो इस स्कीम के परिणामस्वरूप उपलब्ध होगा, दूरसंचार क्षेत्र सहित देश के लिए एक परिसंपत्ति हो सकता है।

जानकारी देंगे

यह निर्णय लिया गया कि टीएसपी शीघ्र ही उन विशिष्ट ट्रेड, कौशल समूहों पर इनपुट देंगे जिनकी वे तलाश कर रहे हैं। इसके बाद यह पता लगाया जा सकता है कि क्या इन ‘अग्निवीरों’ को सशस्त्र बलों में उनके कार्यकाल के दौरान इन विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा सकता है जिससे कि वे अपनी अग्निपथ सेवा के बाद उद्योग के लिए तैयार हों।

Related posts

Lata Mangeshkar Nidhan: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Harindra Kumar Rai

DEORIA NEWS : संविदा मनरेगा कर्मियों ने दिया ब्लॉक पर धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : घटिया निर्माण पर नाराज डीएम ने ठेकेदार के फंड में कटौती की, जमीन चयन की जांच के लिए कमेटी गठित

Sunil Kumar Rai

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

योगी सरकार का बड़ा फैसला : राशन दुकानदार करेंगे धान खरीद का रजिस्ट्रेशन, सड़कों से हटेंगे 10 साल पुराने वाहन, पढ़ें अन्य निर्णय

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!