खबरेंदेवरिया

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Deoria News : यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डेंगू नियंत्रण एवं जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज एवं उसके नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल में आने वाले डेंगू के प्रत्येक संदिग्ध मरीज की ससमय जांच कराई जाए और रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसको इलाज मुहैया कराया जाए। मंत्री ने डेंगू मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अभियान चलाया जाए
कृषि मंत्री ने डेंगू के नियंत्रण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने एवं एंटी लार्वा दवा के छिड़काव का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में आम लोगों को जागरूक किया जाए कि वे अपने आस-पास, कूलर, बर्तन, टायर आदि में पानी एकत्र न होने दें। उन्होंने समस्त नगर निकायों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया।

प्रोत्साहित करें
मंत्री ने धान खरीद की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान अवश्य खरीदा जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 132 किसानों से 373 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जिस पर कृषि मंत्री ने किसानों से डोर-टू-डोर संपर्क कर क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

7400 किसानों को मिला लाभ
कृषि मंत्री ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई किसानों की फसल क्षति की क्षतिपूर्ति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया कि फसल क्षति आकलन के उपरांत कुल 7,456 किसानों के खाते में 2,42,18108 रुपये भेजे जा चुके हैं।

किसानों को न हो परेशानी
कृषि मंत्री ने उर्वरक एवं बीजों के उपलब्धता की समीक्षा भी की। जिला कृषि अधिकारी ने मंत्री जी को अवगत कराया कि डीएपी के माह नवंबर के लक्ष्य 9300 मीट्रिक टन के सापेक्ष 10,270 टन डीएपी उपलब्ध है। जनपद में यूरिया एवं बीज की भी पर्याप्त उपलब्धता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

ये रहे मौजूद
बैठक में बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, सीडीओ रवींद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सौरभ सिंह, सीएमएस डॉ एएन वर्मा, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, ईओ रोहित सिंह, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री ने डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, मरीजों से की बात
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों का हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एससीएच विंग में स्थापित हो रहे 20 बेड के डेडिकेटेड सेंटर का भी निरीक्षण किया।

Related posts

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर दीवार से टकराया : 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की भी हालत नाजुक

Rajeev Singh

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले शुरू होगा Ganga Expressway पर सफर : मुख्यमंत्री योगी ने बनाया ये प्लान

Pushpanjali Srivastava

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

आसान होगा करोड़ों लोगों का सफर : बक्सर से लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 10 घंटे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!