खबरेंदेवरिया

Deoria News : ग्राम समाधान दिवस में विकास विभाग की 150 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, हुई ये कार्रवाई

Deoria News : देवरिया जनपद के 16 विकास खंडों के 192 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस, प्रशासन जनता के द्वार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 302 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 285 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही शासकीय कर्मियों ने कर दिया।

हर मंगलवार को होता है आयोजन
जनपद देवरिया में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रत्येक मंगलवार को हर विकासखंड के चिन्हित ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव, राजस्व लेखपाल एवं बीट पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया जाता है। इसके जरिए ग्राम पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाता है।

वरिष्ठ अधिकारी करते हैं मॉनिटरिंग
इन आयोजनों में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद स्तर से भी नियमित समीक्षा की जाती है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

192 ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन
तहसील स्तर पर जिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को जनपद के कुल 16 विकास खंडों के 192 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन हुआ था।

विकास विभाग की 151 शिकायतें मिलीं
इसमें कुल 302 शिकायतें मिलीं। जिसमें से राजस्व विभाग के 82, विकास विभाग के 151, पुलिस विभाग का एक और अन्य विभागों की 67 शिकायतें प्राप्त हुई थी। शासकीय कर्मियों ने 285 शिकायतों (94.3%) का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Related posts

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, बताया क्यों खास है यह कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Social Media : सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी की फेसबुक आईडी हैक, वीडियो जारी कर दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!