खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक नदी में डूबे 2 किशोर, पता लगा रही गोताखोरों की टीम

Deoria News : देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र (Bhatpar Rani ) के मदनचक गांव में आज दो किशोर छोटी गंडक नदी में डूब गए। जैसे ही इसकी सूचना गांव में फैली, भारी संख्या में लोग नदी के किनारे पहुंचे। आनन-फानन में गोताखोरों की टीम बुलाई गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरों का पता नहीं चला है। दोनों किशोरों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पंचम लाल और भाटपाररानी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मदनचक गांव मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम बुलाई गई है और दोनों किशोरों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर गांव और आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। गांव में खामोशी छाई है।

पैर फिसलने से हुआ हादसा
मदनचक गांव के पूर्व प्रधान जय नारायण यादव ने बताया कि दोनों बच्चे आज शौचालय करने नदी के किनारे की तरफ आए थे। उसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों नदी की गहराई में समा गए। इसकी सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, भारी संख्या में लोग नदी के किनारे पहुंचे।

15 वर्ष के हैं किशोर
हादसे की जानकारी पुलिस-प्रशासन को भी दी गई। मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। गोताखोरों की टीम दोनों किशोरों का पता लगा रही है। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। लापता दोनों किशोरों की उम्र करीब 15 वर्ष है। एक किशोर का नाम अजय यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव और दूसरे का नाम मिथुन यादव पुत्र संजय यादव है।

पता लगाया जा रहा है
इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी पंचम लाल ने बताया कि छोटी गंडक नदी में मदनचक गांव के दो किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस तुरंत नदी के किनारे घटनास्थल पर पहुंची थी। गोताखोरों को बुलाया गया है। दोनों किशोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

आयुष्मान भारत योजना में यूपी की ऊंची छलांग : इन कैटेगरी में बना देश में नंबर वन

Sunil Kumar Rai

Purvanchal Expressway : पूजा-पाठ के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुरू हुआ टोल कलेक्शन, जानें आपके वाहन की दरें

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : 296 किमी लंबा ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाने की तैयारी में योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गई लापता दूसरी किशोरी का शव बरामद, दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मचा मातम

Sunil Kumar Rai

5 साल में 5000 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा यूपी परिवहन निगम : मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया पूरा प्लान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!