खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 10 पर मामला दर्ज, इस विवाद में हुई कार्रवाई

Deoria News : देवरिया सदर (Deoria Sadar) सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) और संजय केडिया सहित 10 लोगों के खिलाफ गौरी बाजार थाना पुलिस (Gauri Bazar Police) ने सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है।

इन सभी पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मतदान से पहले विधानसभा क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में 2 मार्च की रात समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के समर्थकों से मारपीट का आरोप है। पुलिस ने डकैती और जानलेवा हमले का मामला पंजीकृत किया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

दरअसल देवरिया की एक अदालत ने पिछले महीने शलभ मणि त्रिपाठी समेत उनके समर्थकों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। उसी के आधार पर पुलिस ने एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी, संजय केडिया, मयंक ओझा, सुनील ओझा, सिद्धार्थ ओझा, मुकेश शर्मा सर्वेश मिश्रा कमलेश मिश्रा प्रमोद सिंह और महर्षि मणि के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 395, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

कोर्ट ने दिया आदेश

पुलिस के इस एक्शन से जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी इसे सत्य की जीत बता रही है। पार्टी का कहना है कि अगर पुलिस सही तरह से पूरे घटनाक्रम की छानबीन करे, तो सच्चाई सामने आएगी। इसी मामले में श्रीप्रकाश सिंह के प्रार्थना पत्र पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल ने गौरी बाजार के थाना प्रभारी को सदर विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था।

बताया ये मामला

गौरी बाजार के देवगांव निवासी श्रीप्रकाश सिंह ने कोर्ट में कहा था कि विधानसभा चुनाव में उनके छोटे भाई अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सदर सीट से प्रत्याशी थे। 2 मार्च 2022 की रात 9 बजे के करीब सूचना मिली कि विपक्षी भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि करमाजीतपुर गांव में अपने समर्थकों के साथ चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। जानकारी होने पर सपा समर्थक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इनाम घोषित कर चुकी है पुलिस

देवरिया पुलिस पहले ही सदर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह और उनके भाई सहित 8 लोगों को भगौड़ा घोषित कर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस ने स्वर्गीय विधायक जन्मेजय सिंह के पुत्र नत्थू सिंह और अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिंटू उर्फ अच्छेलाल यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप, राजू सिंह सैंथवार और धनेश यादव यादव के खिलाफ इनाम घोषित किया है।

Related posts

Deoria Hot Bazar List : देवरिया के सभी ब्लॉक में लगेंगे हाट बाजार, देखें किस दिन कहां होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

Lakhimpur Kheri Case : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की, 1 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

जेवर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण के इस प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट की मंजूरी : जानें किसानों को क्या मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 6 अभियुक्त 6 महीने के लिए जिला बदर : सीआरओ रजनीश राय ने बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को वापस लाने को योगी सरकार की खास पहल : एडमिशन के साथ दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 7 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह में दम दिखाएंगे 500 से अधिक प्रतियोगी, सभी हस्तियां रहेंगी मौजूद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!